बच्चों के वीरता पुरस्कार के लिए आवेदन आमंत्रित, 6 से 18 साल तक के बच्चे 15 अक्टूबर तक कर सकते हैं आवेदन

6 से 18 साल तक के बहादुर बच्चों को पुरस्कृत करने के लिए भारतीय बाल कल्याण परिषद द्वारा आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। इसके लिए नामांकन 15 अक्तूबर तक कर सकते हैं।

Jun 7, 2023 - 23:49
 0
बच्चों के वीरता पुरस्कार के लिए आवेदन आमंत्रित, 6 से 18 साल तक के बच्चे 15 अक्टूबर तक कर सकते हैं आवेदन
राष्ट्रीयता वीरता पुरस्कार के आवेदन आमंत्रित।

एसीएन टाइम्स @ रतलाम  भारतीय बाल कल्याण परिषद द्वारा बहादुर बच्चों को वीरता पुरस्कार देने के लिए आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। इसके अंतर्गत ऐसे बच्चे जिनके द्वारा किसी भी दुर्घटना या खतरे के समय किसी व्यक्ति की रक्षा की गई हो या किसी भी सामाजिक बुराई के विरुद्ध बहादुरी पूर्ण कार्य किया गया या प्रतिकूल स्थिति में साहस का कार्य किया हो तो वे आवेदन कर सकते हैं।

महिला एवम बाल विकास विभाग के जिला कार्यक्रम अधिकारी रजनीश सिन्हा ने बताया कि 6 से 18 वर्ष के बच्चों के पुरुस्कार हेतु नामांकन 15 अक्तूबर, 2023 तक होंगे। उक्त वीरता अवॉर्ड हेतु 6 वर्ष से 18 वर्ष तक के बच्चे अपना नामांकन भर सकते हैं। अधिक जानकारी के लिए भारतीय बाल कल्याण परिषद की वेबसाइट www.iccw.co.in से  जानकारी प्राप्त की जा सकती है। उक्त वीरता अवॉर्ड का निर्णय भारतीय बाल कल्याण परिषद की समिति द्वारा लिया जाएगा। अतः इच्छुक बच्चे अपना नामांकन 15 अक्टूबर के पूर्व कर सकते हैं।

आठ श्रेणियों में होंगे पुरस्कार

उपरोक्त पुरस्कारों के अंतर्गत आठ प्रकार की श्रेणी नियत हैं। इसमें भारतीय बाल कल्याण परिषद भारत द्वारा भारत अवॉर्ड राशि रुपए एक लाख रुपए, ध्रुव अवॉर्ड राशि रुपए 75 हजार रुपए, मार्कंडेय अवॉर्ड राशि 75 हजार रुपए, श्रवण अवॉर्ड राशि 75 हजार रुपए, प्रहलाद अवार्ड राशि 75 हजार रुपए, एकलव्य अवॉर्ड राशि 75 हजार रुपए, अभिमन्यु अवॉर्ड राशि 75 हजार रुपए व सामान्य श्रेणी अवार्ड राशि 40 हजार रूपए, इस प्रकार कुल 25 लाख रुपए की राशि के पुरुस्कार का प्रावधान है।

Niraj Kumar Shukla 1994 से अब तक पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। इस दौरान सांध्य दैनिक 'रतलाम दर्शन' और हिंदी दैनिक 'साभार दर्शन', 'चेतना', 'नवभारत' और 'दैनिक भास्कर' सहित विभिन्न समाचार-पत्रों और पत्रिकाओं में पूर्णकालिक संवाददाता, उप-संपादक और समाचार संपादक जैसे दायित्वों का निर्वहन किया। हिंदी ब्लॉगर और स्वतंत्र लेखन के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय रहते हुए वर्तमान में समाचार पोर्टल www.acntimes.com के मुख्य संपादक के दायित्व में। वर्ष 2011 से अब तक मप्र सरकार से राज्य स्तरीय अधिमान्यता प्राप्त पत्रकार। पत्रकारिता में आने से पूर्व और बाद के कुछ वर्षों तक अध्यापन भी किया।