भाजपा प्रत्याशी मथुरालाल डामर ने तीसरे दिन पूर्व मंत्री धूलजी चौधरी के निवास पर पहुंचकर की मुलाकात और लिया मार्गदर्शन, दिनभर चला स्वागत का दौर

रतलाम ग्रामीण के भाजपा प्रत्याशी मथुरालाल डामर के स्वागत सत्कार का सिलसिला जारी है। टिकट घोषित होने के तीसरे दिन डामर ने पूर्व मंत्री धूलजी चौधरी से मार्गदर्शन हासिल किया।

Oct 24, 2023 - 00:59
 0
भाजपा प्रत्याशी मथुरालाल डामर ने तीसरे दिन पूर्व मंत्री धूलजी चौधरी के निवास पर पहुंचकर की मुलाकात और लिया मार्गदर्शन, दिनभर चला स्वागत का दौर
पूर्व मंत्री धूलजी चौधरी से मुलाकात कर उनका समर्थन प्राप्त करते भाजपा प्रत्याशी मथुरालाल डामर।

एसीएन टाइम्स @ रतलाम । भारतीय जनता पार्टी द्वारा पूर्व विधायक मथुरालाल डामर को रतलाम ग्रामीण विधानसभा से उम्मीदवार घोषित किए जाने के बाद से समर्थकों में जोश और उत्साह है। टिकट की घोषणा के तीसरे दिन डामर ने पूर्व मंत्री धूलजी चौधरी के मुंदड़ी स्थित घर पहुंच कर मुलाकात की और मार्गदर्शन लिया।

पूर्व मंत्री चौधरी व उनके परिवार ने डामर का आत्मीयता के साथ स्वागत किया। डामर ने चौधरी के स्वास्थ की जानकारी ली और चुनावी रणनीति को लेकर चर्चा की। इसके बाद डामर रतलाम शहर में भाजपा जिला उपाध्यक्ष के यहां पहुंचे। यहां जिला उपाध्यक्ष व भाजपा कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया। यहां से डामर सालाखेड़ी पहुंचे जहां उनके समर्थकों ने पुष्पमाला पहनाकर व मिठाई खिलाकर स्वागत किया। इस दौरान सभी ने डामर को प्रचंड जीत के लिए अग्रिम शुभकामनाएं दीं। 

Niraj Kumar Shukla 1994 से अब तक पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। इस दौरान सांध्य दैनिक 'रतलाम दर्शन' और हिंदी दैनिक 'साभार दर्शन', 'चेतना', 'नवभारत' और 'दैनिक भास्कर' सहित विभिन्न समाचार-पत्रों और पत्रिकाओं में पूर्णकालिक संवाददाता, उप-संपादक और समाचार संपादक जैसे दायित्वों का निर्वहन किया। हिंदी ब्लॉगर और स्वतंत्र लेखन के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय रहते हुए वर्तमान में समाचार पोर्टल www.acntimes.com के मुख्य संपादक के दायित्व में। वर्ष 2011 से अब तक मप्र सरकार से राज्य स्तरीय अधिमान्यता प्राप्त पत्रकार। पत्रकारिता में आने से पूर्व और बाद के कुछ वर्षों तक अध्यापन भी किया।