नगर परिषद सैलाना के 15 वार्डों के पार्षद पद के लिए भाजपा उम्मीदवार घोषित, जिला कोर कमेटी की बैठक में तय हुए नाम

सैलाना नगर परिषद में चुनाव होने जा रहे हैं। इसके लिए भाजपा ने सभी 15 वार्डों के लिए पार्षद पद के प्रत्याशियों की घोषणा कर दी गई है।

नगर परिषद सैलाना के 15 वार्डों के पार्षद पद के लिए भाजपा उम्मीदवार घोषित, जिला कोर कमेटी की बैठक में तय हुए नाम
सैलाना नगर परिषद के लिए भाजपा के पार्षद प्रत्याशी तय।

एसीएन टाइम्स @ रतलाम । भारतीय जनता पार्टी जिला रतलाम के जिला प्रभारी श्यामसुंदर शर्मा की सहमति से जिलाध्यक्ष ने नगर परिषद सैलाना के 15 वार्डों में वार्ड पार्षद हेतु भाजपा प्रत्याशी घोषित कर दिए हैं। प्रत्याशियों का चयन भाजपा प्रदेश नेतृत्व द्वारा प्रदत्त निर्देशानुसार भारतीय जनता पार्टी जिला रतलाम की कोर कमेटी की अनुशंसा के पश्चात किया गया।

जिला मीडिया प्रभारी अरुण त्रिपाठी ने बताया प्रत्याशी चयन के लिए जिला कोर कमेटी की बैठक में पार्षद प्रत्याशियों के नामों पर विस्तार से चर्चा हुई। इसमें जिला प्रभारी श्यामसुंदर शर्मा, भाजपा जिलाध्यक्ष, रतलाम-झाबुआ सांसद, उज्जैन सांसद अनिल फिरोजिया, रतलाम शहर विधायक चेतन्य काश्यप, रतलाम ग्रामीण विधायक दिलीप मकवाना, पूर्व विधायक जितेन्द्र गेहलोत, जिला महामंत्री संगीता चारेल, प्रदेश कार्य समिति सदस्य केके सिंह कालूखेड़ा उपस्थित रहे।

किस वार्ड से किसे बनाया प्रत्याशी

वार्ड क्रमांक-1 (अनारक्षित महिला)  - हेमलता कैलाश परिहार

वार्ड क्रमांक-2 (अनारक्षित महिला) - मधुबाला ईश्वर कुमावत

वार्ड क्रमांक-3 (अनुसूचित जाति मुक्त) - कुलदीप सिलावट

वार्ड क्रमांक-4 (अनारक्षित) - सुरेन्द्र राजमल मेहता

वार्ड क्रमांक-5 (अनारक्षित) - बाबtलाल पाटीदार

वार्ड क्रमांक-6 (अनारक्षित) - मुकेश पटेल (पाटीदार)

वार्ड क्रमांक-7 (पिछड़ा वर्ग महिला) - ममता पटेल

वार्ड क्रमांक-8 (अनुसूचित जनजाति महिला) - चंदा दिनेश पारगी

वार्ड क्रमांक-9 (अनुसूचित जनजाति मुक्त) - ईश्वर डिंडोर

वार्ड क्रमांक-10 (अनुसूचित जाति महिला) - रेशमबाई गोपाल चौहान

वार्ड क्रमांक-11 (पिछड़ा वर्ग महिला) - रानी नवीन गवली

वार्ड क्रमांक-12 (अनारक्षित महिला) - आशादेवी किशोर कसेरा

वार्ड क्रमांक-13 (अनारक्षित) - रवि ग्वाले

वार्ड क्रमांक-14 (अनारक्षित महिला) - प्रीति रवि कसेरा

वार्ड क्रमांक-15 (पिछड़ा वर्ग मुक्त) - ललित कसेरा