बड़ी उपलब्धि : राज्य स्तरीय अंग्रेजी ओलंपियाड में CM राइज विनोबा स्कूल की छात्रा हीरल पंवार प्रदेश में दूसरे स्थान पर, भोपाल में हुआ सम्मान

रतलाम के सीएम राइज विनोबा स्कूल की छात्र हीरल सुनील पंवार ने इंग्लिश ओलंपियाड प्रतियोगिता में प्रदेश में दूसर् स्थान प्राप्त कह परिवार, स्कूल और शहर का नाम रोशन किया।

Mar 22, 2025 - 21:41
Mar 22, 2025 - 22:31
 0
बड़ी उपलब्धि : राज्य स्तरीय अंग्रेजी ओलंपियाड में CM राइज विनोबा स्कूल की छात्रा हीरल पंवार प्रदेश में दूसरे स्थान पर, भोपाल में हुआ सम्मान
राज्य शिक्षा केंद्र भोपाल द्वारा आयोजित पुरस्कार वितरण समारोह में सीएम राइज विनोबा स्कूल की छात्रा हीरल पंवार एवं शिक्षक कविता वर्मा को पुरस्कृत करते अतिथि।

एसीएन टाइम्स @ रतलाम । राज्य स्तरीय अंग्रेजी ओलंपियाड प्रतियोगिता भोपाल में संपन्न हुई। इसमें रतलाम जिले के कक्षा 2 से 8 तक के प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले 7 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। इनमें से हीरल ने प्रदेश में दूसरा स्थान प्राप्त किया।।

उक्त प्रतियोगिता में रतलाम जिले से अजय निनामा, आशिक डिंडोर, हेमराज नाथ, वेदिका शर्मा, हीरल पंवार, खुशी, हिमानी शर्मा ने सहभागिता की। राज्य स्तर पर सी. एम. राइज विनोबा स्कूल की कक्षा छठी की हीरल पिता सुनील पंवार ने प्रदेश में द्वितीय स्थान प्राप्त कर जिले का नाम गौरवान्वित किया। हीरल की मार्गदर्शी शिक्षक कविता वर्मा को भी संचालक राज्य शिक्षा केंद्र भोपाल ने सम्मानित किया।

इन्होंने दी बधाई

इस उपलब्धि पर कलेक्टर राजेश बाथम, जिला पंचायत सीईओ शृंगार श्रीवास्तव, डीईओ अनीता सागर, डीपीसी डॉ. धर्मेंद्र सिंह, सहायक परियोजना समन्वयक राजेश कुमार झा, संस्था प्राचार्य संध्या वोरा, उपप्राचार्य गजेंद्रसिंह राठौर, रतलाम बीआरसी प्रणव द्विवेदी, प्रधानाध्यापक अनिल मिश्रा, सीमा चौहान, हर्षिता सोलंकी आदि ने शुभकामनाएं दीं।

Niraj Kumar Shukla 1994 से अब तक पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। इस दौरान सांध्य दैनिक 'रतलाम दर्शन' और हिंदी दैनिक 'साभार दर्शन', 'चेतना', 'नवभारत' और 'दैनिक भास्कर' सहित विभिन्न समाचार-पत्रों और पत्रिकाओं में पूर्णकालिक संवाददाता, उप-संपादक और समाचार संपादक जैसे दायित्वों का निर्वहन किया। हिंदी ब्लॉगर और स्वतंत्र लेखन के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय रहते हुए वर्तमान में समाचार पोर्टल www.acntimes.com के मुख्य संपादक के दायित्व में। वर्ष 2011 से अब तक मप्र सरकार से राज्य स्तरीय अधिमान्यता प्राप्त पत्रकार। पत्रकारिता में आने से पूर्व और बाद के कुछ वर्षों तक अध्यापन भी किया।