रतलाम में लू का अटैक ! प्रशासन ने बदल दिया स्कूल लगने का समय

रतलाम में बढ़ती गर्मी और लू के असर को देखते हुए स्कूलों के समय में बदलाव किया गया है। अब कब से कब तक स्कूल में पढ़ाई होगी, यह जानने के लिए यह खबर पढ़ें।

रतलाम में लू का अटैक ! प्रशासन ने बदल दिया स्कूल लगने का समय
स्कूल का समय बदला।

एसीएन टाइम्स @ रतलाम । बढ़ती गर्मी और लू के प्रभाव को देखते हुए जिले मे स्कूलों के समय में बदलाव किया गया है। विद्यार्थियों के स्वास्थ्य एवं सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए सभी शासकीय एवं निजी स्कूलों में कक्षाएं सुबह के समय संचालित होंगी।

Google NewsFollow Us

जिला शिक्षा अधिकारी द्वारा जारी आदेश के अनुसार स्कूलों का समय अब प्रातः 7:30 बजे से दोपहर 1:00 बजे तक निर्धारित किया गया है। बता दें कि रतलाम जिला मप्र का सबसे गर्म जिला साबित हो रहा है। यहां तापमान लगातार बढ़ने के कारण विद्यार्थियों और अभिभावकों द्वारा स्कूल का समय बदलने की आवश्यकता जताई जा रही थी। इसे लेकर कलेक्टर मिशा सिंह के निर्देश पर शिक्षा अधिकारी ने उक्त आदेश जारी किया है।

ये भी पढ़ें