भाजपा प्रत्याशी डॉ. राजेंद्र पांडेय के समर्थन में 31 को जावरा के पिपली बाजार में मुख्यमंत्री चौहान की आमसभा

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान 31 अक्टूबर को जावरा के पीपली बाजार में जनसभा को संबोधित कर डॉ. राजेंद्र पांडेय के लिए वोट मांगेंगे।

Oct 29, 2023 - 21:00
 0
भाजपा प्रत्याशी डॉ. राजेंद्र पांडेय के समर्थन में 31 को जावरा के पिपली बाजार में मुख्यमंत्री चौहान की आमसभा
जावरा में 31 अक्टूबर के सीएम के प्रस्तावित दौरे को लेकर सभा स्थल का जायजा लेते कलेक्टर भास्कर लाक्षाकार और एसपी राहुल कुमार लोढ़ा।

कलेक्टर और एसपी सहित अधिकारियों ने लिया सभास्थल का जायजा

एसीएन टाइम्स @ रतलाम विधानसभा चुनाव में जावरा प्रत्याशी डॉ. राजेंद्र पांडेय के समर्थन में 31 अक्टूबर को मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान जावरा आ रहे हैं। वे यहां दोपहर 12.30 बजे जावरा के पिपली बाजार में आयोजित जनसभा को संबोधित करेंगे।

विधानसभा प्रभारी महेश सोनी ने बताया कि मुख्यमंत्री चौहान की सभा में भाजपा प्रत्याशी डॉ. राजेन्द्र पाण्डेय के साथ क्षेत्र के कई वरिष्ठ नेतागण उपस्थित रहेंगे। रविवार को मुख्यमंत्री के दौरे को लेकर कलेक्टर भास्कर लक्षकार, एसपी राहुल कुमार लोढ़ा, एसडीएम अनिल भाना, सीएसपी दुर्गेश आरमो आदि प्रशासन के आला अधिकारियों ने सभा स्थल का मौका मुआयना कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया।

मुख्यमंत्री की सभा को लेकर कार्यकर्ताओं में काफी उत्साह है और सभी आयोजन की तैयारियों में लग चुके हैं। विधानसभा सह प्रभारी बद्रीलाल शर्मा, भाजपा मंडल अध्यक्ष मुकेश बग्गड़, राजेंद्र सिंह गुड़रखेड़ा, अमित पाठक, राजेश शर्मा, विधानसभा मीडिया संयोजक प्रफुल्ल जैन ने कार्यकर्ताओं से अधिक से अधिक संख्या मे सभा में पहुँचने की अपील की।

Niraj Kumar Shukla 1994 से अब तक पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। इस दौरान सांध्य दैनिक 'रतलाम दर्शन' और हिंदी दैनिक 'साभार दर्शन', 'चेतना', 'नवभारत' और 'दैनिक भास्कर' सहित विभिन्न समाचार-पत्रों और पत्रिकाओं में पूर्णकालिक संवाददाता, उप-संपादक और समाचार संपादक जैसे दायित्वों का निर्वहन किया। हिंदी ब्लॉगर और स्वतंत्र लेखन के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय रहते हुए वर्तमान में समाचार पोर्टल www.acntimes.com के मुख्य संपादक के दायित्व में। वर्ष 2011 से अब तक मप्र सरकार से राज्य स्तरीय अधिमान्यता प्राप्त पत्रकार। पत्रकारिता में आने से पूर्व और बाद के कुछ वर्षों तक अध्यापन भी किया।