बॉर्डर पर निगरानी : कलेक्टर राजेश बाथम ने बांसवाड़ा एवं प्रतापगढ़ जिलों से लगी सीमा पर चैक पोस्ट का निरीक्षण किया, 24 घंटे चौकसी के दिए निर्देश

जिला निर्वाचन अधिकारी एवं कलेक्टर राजेश बाथम ने चुनाव के मद्देनजर धन और शराब आदि के परिवहन को रोकने के लिए बांसवाड़ा और चित्तौड़गढ़ से लगी रतलाम जिले की चैक पोस्ट का निरीक्षण किया।

Apr 23, 2024 - 02:51
 0
बॉर्डर पर निगरानी : कलेक्टर राजेश बाथम ने बांसवाड़ा एवं प्रतापगढ़ जिलों से लगी सीमा पर चैक पोस्ट का निरीक्षण किया, 24 घंटे चौकसी के दिए निर्देश
चैक पोस्ट का निरीक्षण करने पहुंचे कलेक्टर राजेश बाथम वहां तैनात कर्मचारियों से चर्चा करते हुए।

एसीएन टाइम्स @ रतलाम लोकसभा निर्वाचन 2024 के अंतर्गत कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी राजेश बाथम निरंतर जिले की सीमाओं पर पहुंच कर चैक पोस्ट का निरीक्षण कर रहे हैं। इसी क्रम में सोमवार को वे जिले के सैलाना क्षेत्र के ग्राम सेरा, अमरगढ़, सज्जनपुरा, गड़ीकटारा, अल्काखेड़ा, बोरदा चैक पोस्ट पर पहुंचे। ये पड़ोसी राज्य राजस्थान के बांसवाड़ा तथा प्रतापगढ़ जिले की सीमा से लगती हैं। एसपी राहुल कुमार लोढ़ा तथा अपर कलेक्टर आर. एस. मंडलोई भी साथ थे।

कलेक्टर बाथम का चैकपोस्ट निरीक्षण निर्वाचन आयोग द्वारा जारी निर्देशों के प्रकाश में महत्वपूर्ण रहा। कलेक्टर ने तैनात एसएसटी दल की कार्रवाई का निरीक्षण किया। अवैध रूप से शराब की आवाजाही पर नियंत्रण और जिला बदर व्यक्तियों पर विशेष निगाह रखने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि 24 घंटे टीम सक्रिय रहे, अवैध रूप से धन के प्रवाह पर नियंत्रण के लिए वाहनों की चैकिंग करे। कलेक्टर ने चैक पोस्ट पर संधारित किए जा रहे रजिस्टर भी जांचे। उनमें की जा रही एंट्री की जानकारी ली।

एसपी राहुल कुमार लोढ़ा ने भी पुलिस बलों को कार्रवाई के लिए मुस्तैद रहने के निर्देश दिए। उन्होंने चेक पोस्ट पर सीसीटीवी चैक किए।

Niraj Kumar Shukla 1994 से अब तक पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। इस दौरान सांध्य दैनिक 'रतलाम दर्शन' और हिंदी दैनिक 'साभार दर्शन', 'चेतना', 'नवभारत' और 'दैनिक भास्कर' सहित विभिन्न समाचार-पत्रों और पत्रिकाओं में पूर्णकालिक संवाददाता, उप-संपादक और समाचार संपादक जैसे दायित्वों का निर्वहन किया। हिंदी ब्लॉगर और स्वतंत्र लेखन के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय रहते हुए वर्तमान में समाचार पोर्टल www.acntimes.com के मुख्य संपादक के दायित्व में। वर्ष 2011 से अब तक मप्र सरकार से राज्य स्तरीय अधिमान्यता प्राप्त पत्रकार। पत्रकारिता में आने से पूर्व और बाद के कुछ वर्षों तक अध्यापन भी किया।