प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 4 नवंबर को रतलाम और मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान 31 अक्टूबर को जावरा आएंगे, भाजपा प्रत्याशियों के समर्थन में लेंगे सभा

विधानसभा निर्वाचन 2023 के भाजपा प्रत्याशियों के समर्थन में सभी करने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान रतलाम जिले में आ रहे हैं।

Oct 28, 2023 - 23:34
 0
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 4 नवंबर को रतलाम और मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान 31 अक्टूबर को जावरा आएंगे, भाजपा प्रत्याशियों के समर्थन में लेंगे सभा
नरेंद्र मोदी (प्रधानमंत्री) एवं शिवराज सिंह चौहान (मुख्यमंत्री- मप्र)

जिला चुनाव प्रबंधन समिति की बैठक में तैयारियों पर चर्चा

एसीएन टाइम्स @ रतलाम विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी प्रत्याशियों के समर्थन में सभा संबोधित करने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 4 नवंबर को रतलाम एवं मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान 31 अक्टूबर को जावरा आएंगे। दोनों वीआईपी के दौरे की तैयारी को लेकर जिला चुनाव प्रबंधन समिति की बैठक जिलाध्यक्ष की अध्यक्षता में हुई।

जिला मीडिया प्रभारी अरुण त्रिपाठी ने बताया कि बैठक में जिला प्रभारी प्रदीप पाण्डेय ने मार्गदर्शन दिया। बैठक में प्रबंधन समिति के सदस्यों को दिए गए कार्यों की समीक्षा भी की गई। त्रिपाठी के अनुसार 4 नवंबर को प्रधानमंत्री मोदी बंजली हवाई पट्टी के पास जनसभा को संबोधित करेंगे। इसी प्रकार 31 अक्टूबर को मुख्यमंत्री चौहान जावरा में जनसभा को संबोधित करेंगे।

बैठक में दोनों सभाओं की कार्य योजनाओं पर चर्चा हुई। इस दौरान जिला चुनाव संयोजक बजरंग पुरोहित ने सभी सदस्यों से अपने दायित्वों का निर्वाह संजीदगी से करने का आह्वान किया। महामंत्री सहित समिति के सदस्य उपस्थित रहे।

Niraj Kumar Shukla 1994 से अब तक पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। इस दौरान सांध्य दैनिक 'रतलाम दर्शन' और हिंदी दैनिक 'साभार दर्शन', 'चेतना', 'नवभारत' और 'दैनिक भास्कर' सहित विभिन्न समाचार-पत्रों और पत्रिकाओं में पूर्णकालिक संवाददाता, उप-संपादक और समाचार संपादक जैसे दायित्वों का निर्वहन किया। हिंदी ब्लॉगर और स्वतंत्र लेखन के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय रहते हुए वर्तमान में समाचार पोर्टल www.acntimes.com के मुख्य संपादक के दायित्व में। वर्ष 2011 से अब तक मप्र सरकार से राज्य स्तरीय अधिमान्यता प्राप्त पत्रकार। पत्रकारिता में आने से पूर्व और बाद के कुछ वर्षों तक अध्यापन भी किया।