बदजुबानी का विरोध : कांग्रेस विधायक भूरिया की टिप्पणी हर महिला का अपमान, कांग्रेस पर तत्काल हो प्रतिबंधात्मक कार्रवाई

भाजपा महिला मोर्चा ने थांदला के कांग्रेस विधायक वीरसिंह भूरिया द्वारा रतलाम लोकसभा क्षेत्र की भाजपा प्रत्याशी पर की गई अपमानजक टिप्पणी के विरोध में राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंप कर कांग्रेस पर प्रतिबंध लगान की मांग की।

बदजुबानी का विरोध : कांग्रेस विधायक भूरिया की टिप्पणी हर महिला का अपमान, कांग्रेस पर तत्काल हो प्रतिबंधात्मक कार्रवाई
कांग्रेस विधायक वीरसिंह भूरिया की आपत्तिजनक टिप्पणी के विरोध में भाजपा महिला मोर्चा ने ज्ञापन सौंपा।

भाजपा महिला मोर्चा ने राज्यपाल के नाम ज्ञापन सौंपकर थांदला विधायक की अपमानजनक टिप्पणी पर जताया विरोध

एसीएन टाइम्स @ रतलाम । थांदला विधायक वीर सिंह भूरिया द्वारा भाजपा की लोकसभा प्रत्याशी अनीता नागर सिंह के प्रति की गई अपमानजनक टिप्पणी से जिले की भाजपा कार्यकर्ताओं मे आक्रोश है। यहां भाजपा जिलाध्यक्ष प्रदीप उपाध्याय की उपस्थिति में महिला मोर्चा की लोकसभा प्रभारी अनीता कटारिया के नेतृत्व में ज्ञापन दिया गया। इसमें कांग्रेस पर तत्काल प्रतिबंधात्मक कार्रवाई करने की मांग गई।

ज्ञापन मे बताया गया कि कांग्रेस द्वारा महिलाओं के प्रति लगातार अभ्रद भाषा  एवं अपमानजनक टिप्पणी की जाती रही है। थांदला विधायक वीरसिंग भूरिया ने 26 मार्च 2024 को थांदला विधानसभा के मदरानी पंचायत की सार्वजनिक बैठक में भाजपा की लोकसभा प्रत्याशी के प्रति अपमानजनक टिप्पणी की। भाजपा प्रत्याशी पोस्ट ग्रेजुएट होकर पढ़ी-लिखी महिला हैं और विश्व के सबसे बड़े राजनैतिक दल की प्रत्याशी हैं। उनका अपमान सभी महिलाओं का अपमान है। यह अपमान कांग्रेस प्रत्याशी कांतिलाल भूरिया की उपस्थिति में किया गया है, जो घोर निंदनीय है। भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा ने कांग्रेस के इस रवैये की घोर निंदा की है। मोर्चा ने राष्ट्रपति से आग्रह किया है कि कांग्रेस पर तत्काल प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की जाए।

ये रहे उपस्थित

ज्ञापन देने के दौरान भाजपा जिला मंत्री सोना शर्मा, नेहा मेहर, दिव्या शर्मा, अनीता कटारा, निशा पवन सोमानी, जया वसावा, पद्मा पोरवाल, सपना दुबे, जीवन ज्योति, ललीता पंवार, मीना टांक, आयुषी, प्रेम राव, लक्ष्मी सोनगरा, राधा चौहान, मधु गहलोत, भारती राहोरी, जुबिन जैन, संजय शर्मा आदि उपस्थित रहे।