सृष्टि सेवा संकल्प संस्था की संभागीय बैठक उज्जैन में संपन्न, प्रादेशिक, संभागीय और जिला स्तरीय वृक्षाचार्यों के हुए निर्वाचन

सृष्टि सेवा संकल्प संस्था की संभागीय बैठक का आयोजन उज्जैन में किया गया। इसमें संभागीय और जिला स्तरीय कार्यकारिणी के निर्वाचन संपन्न संबन्न हुए।

सृष्टि सेवा संकल्प संस्था की संभागीय बैठक उज्जैन में संपन्न, प्रादेशिक, संभागीय और जिला स्तरीय वृक्षाचार्यों के हुए निर्वाचन
सृष्टि सेवा संकल्प संस्था की बैठक को संबोधित करते पदाधिकारी।

एसीएन टाइम्स @ उज्जैन । सृष्टि सेवा संकल्प की संभागयी बैठक उज्जैन स्थित स्वामी नारायण आश्रम में संपन्न हुए। इस दौरान प्रदेश, संभागी और जिला वृक्षाचार्यों के निर्वाचन संपन्न हुए। कार्यकर्ताओं को उनके दायित्व समझाए गए और संगठानत्मक विषयों पर भी विचार विमर्श किया गया।

सृष्टि सेवा संकल्प संस्था द्वारा उज्जैन संभाग में गतिविधियों के संचालन के उद्देश्य से बैठक आहूत की गई। बैठक की शुरुआत वृक्ष पूजन व दीप प्रज्ज्वलन कर स्वामी आनंदजीवन जी महाराज स्वामीनारायण आश्रम उज्जैन व वरिष्ठ प्रचारक व वर्तमान में “सृष्टि सेवा संकल्प” के मार्गदर्शक प्रमोद झा ने किया। इस मौके पर “सृष्टि सेवा संकल्प” के संगठक व प्रचारक प्रशांत गुप्ता ने कार्यकर्ताओं के बीच संगठनात्मक विषय रखा। समापन सत्र में मध्य प्रदेश के प्रदेश वृक्षाचार्य कृष्णकांत पंवार, वरिष्ठ प्रचारक व सृष्टि सेवा संकल्प के मार्गदर्शक प्रमोद झा ने मार्गदर्शन दिया। बैठक में उज्जैन संभाग की विभिन्न इकाइयों द्वारा पिछले वर्ष आयोजित किए गए कार्यक्रमों की प्रदर्शनी भी लगाई गई।

इन्हें मिला प्रादेशिक कार्यकारिणी में स्थान

इस दौरान प्रादेशिक, संभागीय तथा जिला कार्यकारिणियों के निर्वाचन संपन्न हुए। संभागीय कार्यकारिणी में कृष्णकांत पंवार (उज्जैन) को प्रदेश वृक्षाचार्य, मनीष जैन (देवास) उज्जैन संभाग वृक्षाचार्य, किशोर कनासे देवास जिला वृक्षाचार्य, अशोक देवड़ा उज्जैन जिला वृक्षाचार्य तथा दीपक साधू रतलाम जिला वृक्षाचार्य निर्वाचित हुए।

ये शामिल हुए संभागीय कार्यकारिणी में

प्रदेश वृक्षाचार्य कृष्णकांत पंवार ने उज्जैन संभाग की कार्यकारिणी की घोषणा की। श्रीराम शर्मा (देवास) संभाग संयोजक, मनीष तिवारी (मंदसौर) सह संभाग संभाग संयोजक, प्रह्लाद गहलोत (रतलाम) संभाग प्रचार प्रमुख, संदीप जाट (उज्जैन) संभाग सम्पर्क प्रमुख, हिमांशु जैन (मंदसौर) संभाग कोष प्रमुख, डॉ. रोहतास भदौरिया (रतलाम) संभाग विद्यार्थी कार्य प्रमुख, सीमा अग्निहोत्री (रतलाम) महिला कार्य प्रमुख नियुक्त किए गए।

उज्जैन जिला कार्यकारिणी घोषित

उज्जैन जिला कार्यकारिणी घोषित की गई। रूपेश गुप्ता जिला संयोजक, रोहित चौहान सह जिला संयोजक, रिंकू सिंह जिला प्रचार प्रमुख, नरेश कुशवाह जिला सम्पर्क प्रमुख, अरुण पाटीदार जिला कोष प्रमुख, शिवकांत पांडेय जिला विद्यार्थी कार्य प्रमुख नियुक्त हुए।

रतलाम जिला कार्यकारिणी घोषित

रतलाम जिला कार्यकारिणी घोषित की गई। प्रह्लाद गहलोत जिला संयोजक, आयुष सोलंकी सह जिला संयोजक, पीयूष निगम जिला प्रचार प्रमुख, मनोज शर्मा जिला सम्पर्क प्रमुख, अमर सिंह जिला कोष प्रमुख, ऐश कुमार जाट जिला विद्यार्थी कार्य प्रमुख नियुक्त हुए।

देवास जिला कार्यकारिणी घोषित

देवास जिला कार्यकारिणी घोषित की गई। संदेश निगम जिला संयोजक, सुनील धाकड़ जिला सह संयोजक, घनश्याम माहेश्वरी जिला प्रचार प्रमुख, वैभव पालीवाल जिला सम्पर्क प्रमुख, अंकित सिंह जिला कोष प्रमुख, कमलेश विश्वकर्मा जिला विद्यार्थी कार्य प्रमुख नियुक्त किए गए।