रावटी में भूमाफिया ने कर लिया था खेल मैदान की जमीन पर अतिक्रमण, प्रशासन से सख्ती से करवाई मुक्त, 76 लाख रुपए है जमीन की कीमत

कलेक्टर के निर्देश पर रतलाम जिले के रावटी में खेल मैदान पर से भूमाफिया का कब्जा हटाया गया। इस दौरान मौके पर तहसीलदार और पुलिस सहित अन्य मौजूद रहे।

Jul 8, 2023 - 20:47
 0
रावटी में भूमाफिया ने कर लिया था खेल मैदान की जमीन पर अतिक्रमण, प्रशासन से सख्ती से करवाई मुक्त, 76 लाख रुपए है जमीन की कीमत
रावटी में खेल मैदान की जमीन कराई मुक्त।

एसीएन टाइम्स @ रतलाम  कलेक्टर नरेंद्र कुमार सूर्यवंशी के निर्देश पर जिले के रावटी में  लगभग 76 लाख रुपए मूल्य की 2.49 हेक्टेयर खेल मैदान की भूमि अतिक्रमण से मुक्त कराई गई। खेल मैदान को अतिक्रमण मुक्त कराने के साथ-साथ पुलिस थाना रावटी द्वारा आवंटित भूमि पर अवैध कब्जा भी हटाया गया।

शनिवार को रावटी में हरथल रोड पर पुलिस थाने के पास आवंटित खेल मैदान पर अतिक्रमण हटाने के लिए प्रशासनिक अमला पहुंचा। इसमें एसडीएम मनीष जैन के अलावा सैलाना व रावटी के तहसीलदार तथा पुलिस बल मौजूद था। एसडीएम जैन ने बताया कि ग्राम सचिव द्वारा भूमाफिया दयाराम गुर्जर को पूर्व में खेल मैदान में अवैध अतिक्रमण करने के लिए मना किया गया था। उसके बावजूद भी दयाराम द्वारा रात में ट्रैक्टर से पहले बुवाई कर दी गई थी। भूमि पर अतिक्रमणकर्ता द्वारा दोबारा अतिक्रमण कर फसल बुवाई कर दी गई थी। इसके बाद शनिवार को अतिक्रमण हटाकर खेल मैदान को अतिक्रमण मुक्त करवाया गया और गांव के युवाओं के लिए खेल मैदान का रास्ता प्रशस्त किया गया।

Niraj Kumar Shukla 1994 से अब तक पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। इस दौरान सांध्य दैनिक 'रतलाम दर्शन' और हिंदी दैनिक 'साभार दर्शन', 'चेतना', 'नवभारत' और 'दैनिक भास्कर' सहित विभिन्न समाचार-पत्रों और पत्रिकाओं में पूर्णकालिक संवाददाता, उप-संपादक और समाचार संपादक जैसे दायित्वों का निर्वहन किया। हिंदी ब्लॉगर और स्वतंत्र लेखन के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय रहते हुए वर्तमान में समाचार पोर्टल www.acntimes.com के मुख्य संपादक के दायित्व में। वर्ष 2011 से अब तक मप्र सरकार से राज्य स्तरीय अधिमान्यता प्राप्त पत्रकार। पत्रकारिता में आने से पूर्व और बाद के कुछ वर्षों तक अध्यापन भी किया।