पूर्व पार्षद व समाजसेवी फैयाज मंसूरी ने किया कांग्रेस प्रदेश महासचिव पारस सकलेचा और जिला शहर अध्यक्ष महेंद्र कटारिया का स्वागत

कांग्रेस के प्रमुख पदों पर पुनः स्थान मिलने पर रतलाम के नेताओं का जगह-जगह स्वागत हो रहा है।

Jan 25, 2023 - 00:30
Jan 25, 2023 - 00:34
 0
पूर्व पार्षद व समाजसेवी फैयाज मंसूरी ने किया कांग्रेस प्रदेश महासचिव पारस सकलेचा और जिला शहर अध्यक्ष महेंद्र कटारिया का स्वागत
नवनियुक्ति प्रदेश महासचिव पारस सकलेचा, जिला शहर कांग्रेस अध्यक्ष महेंद्र कटारिया सहित अन्य के साथ समाजसेवी फैयाज मंसूरी व अन्य।

एसीएन टाइम्स @ रतलाम । पूर्व मुख्यमंत्री एवं भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष कमलनाथ ने रतलाम के कांग्रेस नेताओं पारस सकलेचा और महेंद्र कटारिया आदि पर बड़ा भरोसा जताया है। प्रदेश महासचिव बने सकलेचा और पुनः जिला शहर अध्यक्ष बने कटारिया का पूर्व पार्षद एवं वरिष्ठ समाजसेवी फैयाज मंसूरी परिवार द्वारा भव्य स्वागत कर बधाई और शुभकामनाएं दी गईं।

मंसूरी परिवार द्वारा कांग्रेस पदाधिकारियों का स्वागत अपने निवास पर रखा गया था। मंसूरी परिवार के वरिष्ठ सदस्य आरिफ मंसूरी, फैयाज मंसूरी, साजिद मंसूरी ने पदाधिकारियों का माला पहनाकर और शॉल ओढ़ाकर स्वागत किया गया। पूर्व पार्षद फैयाज ने कहा कि जनहित के मामले पुरजोर तरीके उठाने, नगरीय निकाय चुनाव में भाजपा की तमाम तिकड़मों के बावजूद उसकी लीड कम करने में कामयाब रहने के चलते ही कांग्रेस हाईकमान ने यहां के नेताओं को महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां सौंपी हैं। इसे कार्यकर्ताओं में उत्साह का संचार हुआ है जिसके परिणाम आगामी चुनाव में भी देखने को मिलेंगी।

कटारिया के नेतृत्व में आदर्श स्थापित करेगी पार्टी

अपने स्वागत के प्रत्युत्तर में प्रदेश महासचिव सकलेचा ने मंसूरी परिवार के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि हम सभी मिलकर रतलाम में सद्भावना पूर्ण माहौल को बनाए रखने के प्रयासों को आगे बढ़ाते रहें। इसके लिए रतलाम का प्रत्येक कांग्रेसी तन, मन और धन से समर्पित है। उन्होंने कहा कि रतलाम में जिला शहर कांग्रेस अध्यक्ष कटारिया के नेतृत्व में पार्टी एक आदर्श स्थापित करेगी, इसका उन्हें पूरा विश्वास है और वे इसके लिए बधाई देते हैं। 

ये रहे मौजूद

स्वागत कार्यक्रम के दौरान हाल में पदाधिकारी बनाए गए अन्य कांग्रेस नेताओं के अलावा दीपू सरदार, पत्रकार सुजीत उपाध्याय, जोएब आरिफ, इकरार चौधरी सहित अन्य मौजूद रहे। सभी ने एकजुटता के साथ कांग्रेस को आगे बढ़ाने और जनता की मुखर आवाज बनने का संकल्प दोहराया।

इसी प्रकार वरिष्ठ समाजसेवी सुभाष जैन सहित अन्य ने प्रदेश कांग्रेस महासचिव सकलेचा के निवास पर पहुंच कर बधाई और शुभकामनाएं दीं।

Niraj Kumar Shukla 1994 से अब तक पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। इस दौरान सांध्य दैनिक 'रतलाम दर्शन' और हिंदी दैनिक 'साभार दर्शन', 'चेतना', 'नवभारत' और 'दैनिक भास्कर' सहित विभिन्न समाचार-पत्रों और पत्रिकाओं में पूर्णकालिक संवाददाता, उप-संपादक और समाचार संपादक जैसे दायित्वों का निर्वहन किया। हिंदी ब्लॉगर और स्वतंत्र लेखन के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय रहते हुए वर्तमान में समाचार पोर्टल www.acntimes.com के मुख्य संपादक के दायित्व में। वर्ष 2011 से अब तक मप्र सरकार से राज्य स्तरीय अधिमान्यता प्राप्त पत्रकार। पत्रकारिता में आने से पूर्व और बाद के कुछ वर्षों तक अध्यापन भी किया।