राष्ट्रीय बालिका दिवस सप्ताह के समापन पर प्रतिभावान बालिकाओं को मिला सम्मान, ये रहे जिले के स्वस्थ बालक-बालिकाएं

राष्ट्रीय बलिका दिवस के उपलक्ष्य में सप्ताह का आयोजन किया गया गया। इस मौके पर महिला एवं बाल विकास विभाग ने उत्कृष्ट कार्य करने वाली बालिकाओं को सम्मानित किया गया।

राष्ट्रीय बालिका दिवस सप्ताह के समापन पर प्रतिभावान बालिकाओं को मिला सम्मान, ये रहे जिले के स्वस्थ बालक-बालिकाएं
एथलीट कृतज्ञा शर्मा को सम्मानित करते महापौर प्रहलाद पटेल एवं निगम अध्य7 मनीषा शर्मा।

एसीएन टाइम्स @ रतलाम  राष्ट्रीय बालिका (दिवस) सप्ताह का समापन जिला स्तरीय स्वस्थ बालक-बालिका स्पर्धा के साथ हुआ। मंगलवार को कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित कार्यक्रम की अध्यक्षता महापौर प्रहलाद पटेल ने की। विशेष अतिथि निगम अध्यक्ष मनीषा शर्मा, जिला पंचायत सदस्य उमा पालीवाल और महेंद्र सिंह रहे। इस मौके पर प्रतिभावान और जिले की स्वस्थ बालिकाओं को सम्मानित किया गया।

राष्ट्रीय बालिका दिवस सप्ताह की थीम ‘बालिकाओं का खेलों के प्रति रुझान बढ़ाना’ रही। इस अवसर पर महापौर पटेल ने बालिकाओं को खेलों से संबंधित सभी आवश्यक संसाधनों की पूर्ति करवाने हेतु आश्वस्त किया। उन्होंने आयोजन की प्रशंसा की। निगम अध्यक्ष शर्मा ने कहा कि इन प्रतियोगिताओं के आयोजन से बच्चों के कुपोषण को दूर करने में मदद मिलती है, वहीं स्वस्थ बच्चा भारत का स्वस्थ्य नागरिक बनेगा। बालिका दिवस समापन समारोह में 10वीं और 12वीं कक्षा में जिले में टॉपर रहीं बालिकाओं को सम्मानित किया गया।

शिक्षा के क्षेत्र में इन्हें मिला सम्मान

शिक्षा विभाग से वर्ष 2022 में कक्षा दसवीं में जिला स्तर पर टॉपर रहीं सेलिना, प्राची पांडेय, जान्हवी एवं सखी मेहता सम्मानित हुईं। इसी तरह 12वीं में अनुजा दीक्षित, कृपा, सानिया बरमेचा, युक्ता पुरोहित, आयुषी उपाध्याय, कुसुम परमार, कीर्ति पुंगलिया एवं नंदिनी राठौर को सम्मानित किया गया।

खेलों में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए हुआ सम्मान

इस कड़ी में एथलेटिक्स में राष्ट्रीय स्तर पर रजत पदक प्राप्त करने वाली तरन्नुम मंसूरी को पुरस्कृत किया गया। 2022 में राज्य स्तर पर एथलेटिक्स में  कृतज्ञा शर्मा को स्वर्ण पदक,  प्रणाली गोस्वामी को हैंडबॉल में कांस्य, लक्ष्मी चौहान को मलखंब में स्वर्ण,  रैना शर्मा को खो-खो में स्वर्ण, सलोनी खोईवाल को हाकी में रजत, शालू राठौर को मिक्स मार्शल आर्ट में स्वर्ण, वहीस्ता पटेल को बॉक्सिंग में रजत, सानिया अली को वालीवाल में स्वर्ण, मुस्कान जांगलवा को कराते में स्वर्ण, भूमिका कल्याण को कुश्ती में स्वर्ण एवं अनुष्का चौहान को वालीवाल में स्वर्ण पदक प्राप्त करने के लिए सम्मानित किया गया।

इन्हें मिला स्वस्थ बालक-बालिका का पुरस्कार

स्वस्थ बालक बालिका प्रतियोगिता में शासन के निर्देश अनुसार प्रत्येक बच्चे के लिए 50 अंक निर्धारित किए गए। निर्धारित अंकों के आधार पर चयनित स्वास्थ्य बालक बालिकाओं के तहत श्रियांश उर्मिला सोनू, कार्तिक प्रीति प्रदीप, नीतू अशोक, आर्या तरुणा उदयवान, लक्षिता रवीना उमेश, आयजन आयशा अशरफ, गीत छाया पवन लालवानी, हेतांश भाविका पवन, शाबान शाइस्ता साबिर, दीक्षिता बबीता अरुण, वैभव दुर्गा मनोज, आशू धर्मराज दुर्गा, तनिष्का रवि संतोष को सम्मानित किया गया। संचालन जिला कार्यक्रम अधिकारी रजनीश सिन्हा ने किया। आभार अंकिता पंड्या ने माना।