अवैध और अविकसित कॉलोनियां होंगी नियमित, हर वार्ड का होगा सर्वांगीण विकास - विधायक काश्यप

भाजपा प्रत्याशियों के समर्थन में नुक्कड़ सभाओं का दौर जारी है। विधायक चेतन्य काश्यप खुद महापौर प्रत्याशी प्रहलाद पटेल के साथ अलग-अलग क्षेत्रों में नुक्कड़ सभाएं ले रहे हैं। वे भाजपा सरकार की योजनाएं और उबलब्धि भी बता रहे हैं।

अवैध और अविकसित कॉलोनियां होंगी नियमित, हर वार्ड का होगा सर्वांगीण विकास - विधायक काश्यप
नुक्कड़ सभा को संबोधित करते विधायक चेतन्य काश्यप।

नुक्कड़ सभाओं में पार्षद प्रत्याशी के साथ महापौर प्रत्याशी का प्रचार

एसीएन टाइम्स @ रतलाम । शहर में अवैध कॉलोनियों को वैध और विकसित करने का काम भारतीय जनता पार्टी के द्वारा किया जा रहा था। कांग्रेस की 18 महीने की सरकार में कार्य अवरुद्ध हो गया। कांग्रेस की उदासीनता के चलते न्यायालय से रोक लग गई और विकास की यह गति थम गई थी, लेकिन भाजपा सरकार बनते ही इस काम को फिर से गति देने का काम शुरू किया गया है। प्रदेश में अवैध कॉलोनी को वैध करने का कानून बन चुका है। अविकसित कॉलोनियों को नियमित करने के कार्य की भी प्रक्रिया शुरू हो चुकी थी। आचार संहिता से काम प्रभावित हुआ है। जल्द ही अवैध और अविकसित कॉलोनियों को नियमित कर दिया जाएगा।

यह बात विधायक चेतन्य काश्यप ने रतलाम नगर निगम का चुनाव लड़ रहे भाजपा के महापौर प्रत्याशी प्रहलाद पटेल एवं वार्ड प्रत्याशियों के समर्थन में नुक्कड़ सभाओं को संबोधित करते हुए कही। वार्ड क्रमांक 27 में पार्षद प्रत्याशी के पक्ष में जय भारत नगर व पटेल नगर में नुक्कड़ सभा हुई। विधायक काश्यप ने बताया कि पटेल कॉलोनी के लिए एक करोड़ के टेंडर लग गए थे, लेकिन काम रुक गया। चुनाव बाद इस काम को जल्द पूरा कराया जाएगा। विधायक काश्यप ने इसके बाद वार्ड 32 की डोसीगांव मल्टी क्षेत्र में, वार्ड 31 के बापू नगर, वार्ड 29 की होमगार्ड कॉलोनी में, वार्ड 38 के मोचीपुरा एवं वार्ड 42 के हटीराम दरवाजा मोहन टॉकिज क्षेत्र के पार्षद प्रत्याशियों के समर्थन में नुक्कड़ सभाएं लीं।

ये रहे मौजूद

चुनाव संयोजक मनोहर पोरवाल, सुरेश पापटवाल, प्रवीण सोनी, र्निविरोध निर्वाचित पार्षद शबाना खालिक खान, राधेश्याम मारू, राकेश परमार, मुबारिक शैरानी, इब्राहिम शैरानी, निलेश गांधी, करण वशिष्ठ, विनोद मूणत, प्रभु सोलंकी, मंसूर जमादार, गोपाल परमार, शेरू पठान, सईद कुरैशी मौजूद रहे।

किसी और विचारधारा की नगर सरकार बनने पर विकास की गति धीमी पड़ जाएगी

वार्ड क्रमांक 2, वार्ड क्रमांक 4 में, वार्ड क्रमांक 6, वार्ड क्रमांक 13 में नुक्ककड़  सभा को संबोधित किया। इसमें उनके द्वारा भाजपा के द्वारा किस तरह से विकास की परिकल्पना को पूरा किया जा रहा है, इसकी जानकारी दी। काश्यप ने बताया पीथमपुर इसलिए औद्योगिक नगरी बना क्योंकि उसके पास इंदौर जैसा महानगर था। हम भी रतलाम को महानगर बनाने की तरफ आगे बढ़ रहे हैं। उन्होंने कहा कि नगर निगम चुनाव बहुत ही महत्वपूर्ण समय पर आया है। हम लोग विकास की एक नई इबारत लिख रहे हैं। रतलाम को हमे नगर से महानगर बनाना है। रतलाम को एक बहुत बड़ी उद्योग नगरी बनाना है। इसके लिए हमे रतलाम की नगर सरकार भी भाजपा की चाहिए। यदि किसी और विचारधारा की नगर सरकार यहां बनती है तो तालमेल के अभाव में विकास की गति धीमी पड़ जाएगी। इस दौरान विधायक के साथ क्षेत्र की पार्षद प्रत्याशी, चुनाव संयोजक मनोहर पोरवाल, मंडल प्रभारी विनोद यादव सहित पार्टी पदाधिकारी, कार्यकर्ता उपस्थित रहे।