सरकारी व बंजर जमीन पर ही विकसित होगा निवेश क्षेत्र, भ्रम फैलाकर विकास के काम में अड़ंगा लगा रहे कुछ लोग- विधायक काश्यप

निवेश क्षेत्र को लेकर फैलाए जा रहे भ्रम को लेकर शनिवार को अनसूचित जाति जनजाति मोर्चा की बैठक रंगोली सभागृह में हुआ। इसमें विधायक चेतन्य काश्यप ने ग्रामीणों को निवेश क्षेत्र से बंधित भ्रांतियों को दूर करने का आह्वान किया।

सरकारी व बंजर जमीन पर ही विकसित होगा निवेश क्षेत्र, भ्रम फैलाकर विकास के काम में अड़ंगा लगा रहे कुछ लोग- विधायक काश्यप
अजजा मोर्चे की बैठक को संबोधित करते विधायक चेतन्य काश्यप।

रंगोली सभागार में भाजपा अजजा मोर्चा की जिला बैठक में रतलाम विधायक काश्यप ने निवेश क्षेत्र के लाभ ग्रामीणों को बताने का आह्वान

एसीएन टाइम्स @ रतलाम । विशेष निवेश क्षेत्र को लेकर फैलाए जा रहे भ्रम को दूर करने के लिए भारतीय जनता पार्टी अनुसूचित जनजाति मोर्चा की बैठक शनिवार को रंगोली में आयोजित हुई। इसमें शहर विधायक चेतन्य काश्यप ने कहा कि जो लोग निवेश क्षेत्र को लेकर भ्रम फैला रहे हैं, वे विकास के काम में अड़ंगा लगा रहे हैं। सालभर पहले निवेश क्षेत्र की घोषणा होने पर भी यह विषय उठा था। उस समय तत्कालीन कलेक्टर ने गांव-गांव जाकर स्पष्ट कर दिया था कि निवेश क्षेत्र 1550 हेक्टेयर शासकीय भूमि पर ही विकसित होगा। इसमें किसी की निजी भूमि नहीं ली जाएगी।

काश्यप ने निवेश क्षेत्र को लेकर यह भ्रम भी फैलाया जा रहा है कि इसके लिए चरागाह की भूमि लेंगे, जबकि यह पूरी पड़त की बंजर भूमि है। फैक्टरियों से निकलने वाले पानी को जमीन में छोड़ने की बात भी गलत है। निवेश क्षेत्र में सिर्फ ऑटो पार्ट्स, ऑटो मोबाइल, टैक्सटाइल या फिर ऐसे उद्योग आएंगे, जिन्हें पानी की आवश्यकता नहीं है और उनका वेस्ट पानी भी नहीं निकलता है। उन्होंने कहा कि निवेश क्षेत्र में पूरे उद्योग ही नहीं लगेंगे, अपितु रेलवे लाइन आएगी, पौधे रोपे जाएंगे, आवासीय कॉलोनी, पर्यावरण संरक्षण का कार्य भी होगा।

10 लोगों को रोजगार, उसके बाद 25 हजार तक होंगे लाभान्वित

काश्यप ने कहा कि निवेश क्षेत्र में लगने वाले उद्योगों से शुरुआती दौर में लगभग 10 हजार लोगों को रोजगार मिलेगा और जब सभी उद्योग शुरू हो जाएंगे तो निश्चित रूप से 20 से 25 हजार लोगों को रोजगार मिलेगा। धोलावाड़ डेम से एक बूद भी पानी नहीं लिया जाएगा, वहां का पानी पेयजल और सिंचाई के लिए ही रहेगा। काश्यप ने अजजा मोर्चा से ग्रामीणों को निवेश क्षेत्र से होने वाले लाभों की जानकारी देकर उनके सभी भ्रम दूर करने का आव्हान किया है।

मोर्चा पदाधिकारियों के साथ मैं स्वयं ग्रामीणों को बताऊंगा लाभ- मकवाना

ग्रामीण विधायक दिलीप मकवाना ने कहा कि निवेश क्षेत्र के रूप में रतलाम को बड़ी सौगात मिलने जा रही है। इससे चौतरफा विकास के द्वारा खुलेंगे। उन्होंने कहा कि मोर्चा पदाधिकारियों के साथ वे स्वयं ग्रामों में जाकर ग्रामीणों को निवेश क्षेत्र के लाभ बताएंगे। जिलाध्यक्ष ने कहा कि भाजपा सरकार किसी का अहित नहीं करती है। राजनीतिक रूप से निवेश क्षेत्र को लेकर जो भ्रम फैलाया जा रहा है, वह जल्द ही दूर हो जाएगा।

इन्होंने भी संबोधित किया

भाजपा जिला मीडिया प्रभारी अरुण त्रिपाठी ने बताया कि बैठक को पूर्व विधायक मथुरालाल डामर, जिला महामंत्री संगीता चारेल, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष प्रमेश मईड़ा, मोतीलाल निनामा, शैतानसिंह पटेल आदि ने संबोधित किया। आरंभ में अजजा मोर्चा के जिलाध्यक्ष शंभुसिंह गणावा ने स्वागत भाषण दिया। अतिथियों ने डॉ श्यामाप्रसाद मुखर्जी, पंडित दीनदयाल उपाध्याय एवं भारत माता की तस्वीर पर माल्यार्पण किया। संचालन अजजा मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष रमेश राणा ने किया। आभार भेरूलाल खदेड़ ने माना।

ये रहे मंचासीन

इस दौरान सैलाना जनपद अध्यक्ष कैलाशीबाई चारेल, पूर्व मंडी अध्यक्ष डॉ. विजय चारेल, प्रकाश भगोरा, भाजपा मंडल अध्यक्ष देवीलाल गुर्जर, राजेंद्रलाला जाट, राकेश पाटीदार, आनंदीलाल राठौर, बापूसिंह मईड़ा, प्रभुलाल चारेल, कमलेश भाभर आदि मंचासीन रहे।