मंडल विस्तारकों ने घर-घर जाकर किया केन्द्र व राज्य सरकार की योजनाओं का प्रसार, भाजपा सरकार के लिए समर्थन भी मांगा

2023 और 2024 के चुनाव के मद्देनजर भाजपा ने जनसंपर्क में पूरी ताकत झोंक रखी है। इसी क्रम में पार्टी के विस्तारकों ने लोगों से संपर्क कर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 9 साल के कार्यों का ब्यौरा दे रहे हैं।

Jul 4, 2023 - 09:29
Jul 4, 2023 - 21:30
 0
मंडल विस्तारकों ने घर-घर जाकर किया केन्द्र व राज्य सरकार की योजनाओं का प्रसार, भाजपा सरकार के लिए समर्थन भी मांगा
मंडल विस्तारक घर-घर जाकर संपर्क करते भाजपा मंडल विस्तारक एवं मंडल अध्यक्ष।

एसीएन टाइम्स @ रतलाम । प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व मे भाजपा सरकार के 9 वर्ष पूर्ण होने पर आयोजित महासंपर्क अभियान में मंडल विस्तारक 7 दिन का प्रवास कर रहे हैं। प्रदेश भाजपा द्वारा रतलाम जिले के 24 मंडलों में भेजे गए विस्तारकों ने प्रवास के दौरान घर-घर सम्पर्क किया। उन्होंने केन्द्र एवं राज्य सरकार की योजनाओं का प्रसार किया।

रतलाम जिले में भाजपा के जिला स्तर के पदाधिकारियों के मार्गदर्शन में सभी विस्तारकों ने मंडल अध्यक्ष एवं बूथ कमेटी के सदस्यों के साथ घर-घर सम्पर्क किया। भाजपा जिला मीडिया प्रभारी अरुण त्रिपाठी ने बताया कि रतलाम शहर के पांचों मंडलों में भी विस्तारक घर-घर पहुंचे और सरकार की योजनाओं से अवगत करा कर भाजपा सरकार का समर्थन करने का आग्रह किया।

कुशाभाऊ ठाकरे मंडल में भूपेंद्र अदसुले ने मंडल अध्यक्ष आदित्य डागा, आम्बेडकर मंडल में जयश्री पाटीदार ने मंडल अध्यक्ष विनोद यादव के साथ, सूरजमल जैन मंडल में विस्तारक प्रगति सिरपुरे ने, श्यामा प्रसाद मुखर्जी मंडल में सुषमा पटेल ने एवं दीनदयाल मंडल में शारदा ठाकुर ने स्थानीय मंडल अध्यक्षों के साथ घर-घर संपर्क किया। इस दौरान उनके साथ बूथ सदस्य, मंडल पदाधिकारी, वार्ड संयोजक, बूथ अध्यक्ष व कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Niraj Kumar Shukla 1994 से अब तक पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। इस दौरान सांध्य दैनिक 'रतलाम दर्शन' और हिंदी दैनिक 'साभार दर्शन', 'चेतना', 'नवभारत' और 'दैनिक भास्कर' सहित विभिन्न समाचार-पत्रों और पत्रिकाओं में पूर्णकालिक संवाददाता, उप-संपादक और समाचार संपादक जैसे दायित्वों का निर्वहन किया। हिंदी ब्लॉगर और स्वतंत्र लेखन के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय रहते हुए वर्तमान में समाचार पोर्टल www.acntimes.com के मुख्य संपादक के दायित्व में। वर्ष 2011 से अब तक मप्र सरकार से राज्य स्तरीय अधिमान्यता प्राप्त पत्रकार। पत्रकारिता में आने से पूर्व और बाद के कुछ वर्षों तक अध्यापन भी किया।