विधायक चेतन्य काश्यप ने नित्यानन्द आश्रम में आयोजित गुरु पूर्णिमा महोत्सव में की गुरु पूजा, संत श्री नर्मदानंदजी से लिया आशीर्वाद

रतलाम विधायक चेतन्य काश्यप ने नित्यानंद आश्रम में संत श्री नर्मदानन्दजी का दर्शन-वंदन कर आशीर्वाद लिया। इस मौके पर महाराज द्वारा उनका अभिनंदन किया गया।

Jul 4, 2023 - 11:37
 0
विधायक चेतन्य काश्यप ने नित्यानन्द आश्रम में आयोजित गुरु पूर्णिमा महोत्सव में की गुरु पूजा, संत श्री नर्मदानंदजी से लिया आशीर्वाद
नित्यानंद आश्रम में श्री नर्मदानंदजी महाराज से आशीर्वाद लेते विधायक चेतन्य काश्यप।

एसीएन टाइम्स @ रतलाम गुरु पूर्णिमा पर्व पर विधायक चेतन्य काश्यप नित्यानन्द आश्रम में आयोजित गुरु पूर्णिमा महोत्सव में शामिल हुए। उन्होंने संत श्री 1008 अवधूत श्री नर्मदानन्द बापजी महाराज के दर्शन वंदन कर आशीर्वाद लिया।

इस मौके पर श्री नर्मदानन्दजी ने विधायक काश्यप का शॉल ओढ़ाकर स्वागत-अभिनन्दन किया। गुरु पूर्णिमा महोत्सव में काश्यप के साथ विधानसभा संयोजक मनोहर पोरवाल, सनातन सोशल ग्रुप के अनिल पुरोहित, मुन्नालाल शर्मा, एमआईसी सदस्य व पार्षद सहित बड़ी संख्या में गुरु भक्त उपस्थित रहे।

Niraj Kumar Shukla 1994 से अब तक पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। इस दौरान सांध्य दैनिक 'रतलाम दर्शन' और हिंदी दैनिक 'साभार दर्शन', 'चेतना', 'नवभारत' और 'दैनिक भास्कर' सहित विभिन्न समाचार-पत्रों और पत्रिकाओं में पूर्णकालिक संवाददाता, उप-संपादक और समाचार संपादक जैसे दायित्वों का निर्वहन किया। हिंदी ब्लॉगर और स्वतंत्र लेखन के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय रहते हुए वर्तमान में समाचार पोर्टल www.acntimes.com के मुख्य संपादक के दायित्व में। वर्ष 2011 से अब तक मप्र सरकार से राज्य स्तरीय अधिमान्यता प्राप्त पत्रकार। पत्रकारिता में आने से पूर्व और बाद के कुछ वर्षों तक अध्यापन भी किया।