उपलब्धि : गणतंत्र दिवस 2024 की घुड़सवारी प्रतिस्पार्धा में मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ के एनसीसी कैडेटस् ने 3 स्वर्ण सहित 6 पदक जीते

गणतंत्र दिवस 2024 के तहत नई दिल्ली में घुड़सवारी प्रतिष्पर्धा का आयोजन हुआ। इसमें मध्यप्रदेश औक छत्तीसगढ़ के एनसीसी कैडेट्स को 3 स्वर्ण सहित 6 पदक हासिल हुए।

Jan 20, 2024 - 19:30
 0
उपलब्धि : गणतंत्र दिवस 2024 की घुड़सवारी प्रतिस्पार्धा में मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ के एनसीसी कैडेटस् ने 3 स्वर्ण सहित 6 पदक जीते
गणतंत्र दिवस 2024 के उपलक्ष्य में हुई घुड़सवारी प्रतिष्पर्धा में ट्रॉफी और मैडल जीतने वाले एनसीसी कैडेट्स।

एसीएन टाइम्स @ भोपाल । मध्य प्रदेश - छत्तीसगढ़ एनसीसी निदेशालय के कैडेटस् ने गणतंत्र दिवस 2024 के लिये हुई घुड़सवारी प्रतिस्पर्धा में महत्वपूर्ण उपलब्धियाँ हासिल की हैं। प्रतिस्पर्धा में 9 कैडेटस् शामिल हुए और पहली बार 3 स्वर्ण पदक सहित कुल 6 पदक प्राप्त किये। तालिका में एमपी-सीजी निदेशालय को तृतीय स्थान मिला है। निदेशालय के वरिष्ठ अधिकारियों ने विजेता कैडेटस् को बधाई और शुभकामनाएँ दी।

कैप्टन राहुल गुप्ता ने बताया कि पदक नई दिल्ली में गणतंत्र दिवस 2024 के लिये 4 से 16 जनवरी तक घुड़सवारी में विभिन्न प्रतिस्पर्धाओं का आयोजन हुआ। इसमें एसजीटी सुहाना गंभीर और कैडेट राहुल बघेल ने स्वर्ण पदक हासिल किया। कैडेट अभिषेक को रजत, कैडेट त्रिभुवन और कैडेट अंकित खराते को कांस्य पदक मिला।

कैप्टन गुप्ता ने बताया कि गर्ल्स केटेगरी में एसजीटी सुहाना गंभीर को सर्वश्रेष्ठ राइडर ट्रॉफी मिली। सर्वश्रेष्ठ टेंट पेगर ट्रॉफी कैडेट राहुल बघेल ने जीती। एमपी-सीजी के एनसीसी कैडेटस्‍ द्वारा हासिल उपलब्धियाँ कैडेटस्‌ और उनके इन्स्ट्रक्टर स्टाफ के सतत् प्रयास, लगन और कठिन परिश्रम का परिणाम है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

Niraj Kumar Shukla 1994 से अब तक पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। इस दौरान सांध्य दैनिक 'रतलाम दर्शन' और हिंदी दैनिक 'साभार दर्शन', 'चेतना', 'नवभारत' और 'दैनिक भास्कर' सहित विभिन्न समाचार-पत्रों और पत्रिकाओं में पूर्णकालिक संवाददाता, उप-संपादक और समाचार संपादक जैसे दायित्वों का निर्वहन किया। हिंदी ब्लॉगर और स्वतंत्र लेखन के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय रहते हुए वर्तमान में समाचार पोर्टल www.acntimes.com के मुख्य संपादक के दायित्व में। वर्ष 2011 से अब तक मप्र सरकार से राज्य स्तरीय अधिमान्यता प्राप्त पत्रकार। पत्रकारिता में आने से पूर्व और बाद के कुछ वर्षों तक अध्यापन भी किया।