चलटी ट्रेन में धांय-धांय : जयपुर-मुंबई एक्सप्रेस ट्रेन में RPF जवान ने दागी गोलियां, एक ASI सहित 4 लोगों की मौत

जयपुर मुंबई एक्सप्रेस ट्रेन में आरपीएफ के एक जवान ने गोली मारकर एक एएसआई और तीन यात्रियों की हत्या कर दी।

Jul 31, 2023 - 09:15
Aug 3, 2023 - 11:02
 0
चलटी ट्रेन में धांय-धांय : जयपुर-मुंबई एक्सप्रेस ट्रेन में RPF जवान ने दागी गोलियां, एक ASI सहित 4 लोगों की मौत
जयपुर मुंबई एक्सप्रे स्टेन में फायरिंग।

एसीएन टाइम्स @ मुंबई । जयपुर-मुंबई एक्सप्रेस ट्रेन में आरपीएफ के एक जवान द्वारा गोली मारकर चार लोगों की हत्या करने का मामला सामने आया है। गोलीकांड में आरपीएफ के एक एएसआई और तीन यात्रियों की मौत होने की खबर है। आरोपी क हिरासत में ले लिया है।

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार ट्रेन में गोलीबारी की घटना सुबह करीब 7 बजे महाराष्ट्र के पालघर में हुई। बताया जा रहा है कि जयपुर मुंबई एक्सप्रेस जब पालघर स्टेशन को पार ही किया था तभी आरपीएफ के जवान ने गोलियां दाग दीं। हमले के बाद ट्रेन में अफरा-तफरी मच गई। ट्रेन के दहिसर रेलवे स्टेशन के नजदीक पहुंचते ही आरोपी हमलावर ट्रेन के कूदकर फरार हो गया। बाद में मुंबई जीआरपी ने आरोपी को हिरासत में ले लिया है। उसका नाम चेतन सिंह बताया जा रहा है। आरोपी के पकड़े जाने की पुष्टि पश्चिम रेलवे सीपीआरओ ने की है।

गोली आरपीएफ के जवान चेतन सिंह ने चलाई। घटना में आरपीएफ के एएसआई टीकाराम तथा तीन यात्रियों की मौत हो गई। सभी शवों को मुंबई के शताब्दी अस्पताल में पोस्टमॉर्टम के लिए ले जाया गया है।

Niraj Kumar Shukla 1994 से अब तक पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। इस दौरान सांध्य दैनिक 'रतलाम दर्शन' और हिंदी दैनिक 'साभार दर्शन', 'चेतना', 'नवभारत' और 'दैनिक भास्कर' सहित विभिन्न समाचार-पत्रों और पत्रिकाओं में पूर्णकालिक संवाददाता, उप-संपादक और समाचार संपादक जैसे दायित्वों का निर्वहन किया। हिंदी ब्लॉगर और स्वतंत्र लेखन के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय रहते हुए वर्तमान में समाचार पोर्टल www.acntimes.com के मुख्य संपादक के दायित्व में। वर्ष 2011 से अब तक मप्र सरकार से राज्य स्तरीय अधिमान्यता प्राप्त पत्रकार। पत्रकारिता में आने से पूर्व और बाद के कुछ वर्षों तक अध्यापन भी किया।