सुरक्षा के लिए यह जरूरी है ! भारत-पाक तनाव के चलते प्रशासन और पुलिस अलर्ट, कलेक्टर और एसपी ने इंडियन ऑयल डिपो का निरीक्षण किया

रतलाम कलेक्टर और एसपी ने सुरक्षा के मद्देनजर जिले के इंडियन ऑयल डिपो का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं को चाक-चौबंद रखने के निर्देश दिए।

May 7, 2025 - 23:47
 0
सुरक्षा के लिए यह जरूरी है ! भारत-पाक तनाव के चलते प्रशासन और पुलिस अलर्ट, कलेक्टर और एसपी ने इंडियन ऑयल डिपो का निरीक्षण किया
इंडियन ऑइल डिपो में व्यवस्थाओं का जायजा लेते कलेक्टर राजेश बाथम और एसपी अमित कुमार।

एसीएन टाइम्स @ रतलाम । भारत-पाकिस्तान के मौजूदा हालातों के चलते प्रशासन और पुलिस विभाग अलर्ट है। सुरक्षा के लिहाज़ से सभी व्यवस्थाओं पर नज़र रखी जा रही है। सुरक्षा की दृष्टि से कलेक्टर राजेश बाथम और एसपी अमित कुमार ने बुधवार को जिले के बांगरोद स्थित इंडियन ऑयल डिपो का निरीक्षण किया।

जिले के आला अफसरों ने ऑयल डिपो के कंट्रोल रूम का बारीकी से जायजा लिया और स्टाफ से चर्चा की। इस दौरान विभिन्न सुरक्षा इंतजामों की जानकारी प्राप्त की। सुरक्षा टीम के रिस्पांस समय के बारे में भी जाना। कलेक्टर तथा एसपी ने सम्पूर्ण डिपो परिसर का भी निरीक्षण किया और सारी व्यवस्थाओं को चाक-चौबंद रखने के निर्देश दिए। इस अवसर पर ग्रामीण एसडीएम विवेक सोनकर, एसडीओपी पुलिस किशोर पाटनवाला, नामली थाना प्रभारी भी साथ थे। 

150

500
200
Niraj Kumar Shukla 1994 से अब तक पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। इस दौरान सांध्य दैनिक 'रतलाम दर्शन' और हिंदी दैनिक 'साभार दर्शन', 'चेतना', 'नवभारत' और 'दैनिक भास्कर' सहित विभिन्न समाचार-पत्रों और पत्रिकाओं में पूर्णकालिक संवाददाता, उप-संपादक और समाचार संपादक जैसे दायित्वों का निर्वहन किया। हिंदी ब्लॉगर और स्वतंत्र लेखन के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय रहते हुए वर्तमान में समाचार पोर्टल www.acntimes.com के मुख्य संपादक के दायित्व में। वर्ष 2011 से अब तक मप्र सरकार से राज्य स्तरीय अधिमान्यता प्राप्त पत्रकार। पत्रकारिता में आने से पूर्व और बाद के कुछ वर्षों तक अध्यापन भी किया।