MP : चुनाव आचार संहिता लागू होने के 48 घंटे के भीतर रतलाम व खरगोन कलेक्टर तथा जबलपुर व भिंड एसपी का तबादला

मप्र शासन एवं गृह विभाग द्वारा प्रदेश के दो कलेक्टर और दो एसपी का तबादला किया गया है। चारों अधिकारियों को प्रदेश मुख्यालय पदस्थ किया गया है।

Oct 11, 2023 - 22:05
 0
MP : चुनाव आचार संहिता लागू होने के 48 घंटे के भीतर रतलाम व खरगोन कलेक्टर तथा जबलपुर व भिंड एसपी का तबादला
मप्र के 2 कलेक्टर और 2 एसपी के तबादले।

एसीएन टाइम्स @ भोपाल । चुनाव आचार संहिता लागू होने के दो दिन बाद ही मप्र के चार वरिष्ठ अधिकारियों को हटा दिया गया है। इसमें रतलाम और खरगोन के कलेक्टर तथा जबलपुर व भिंड के एसपी शामिल हैं। आचार संहिता लागू होते ही इन अधिकारियों को हटाए जाने की खबर चौंकाने वाली है।

मप्र शासन के मुख्य सचिव इकबाल सिंह बैंस द्वारा जारी तबादला आदेश के अनुसार खरगोन कलेक्टर शिवराज सिंह वर्मा (2011) एवं रतलाम कलेक्टर नरेंद्र कुमार सूर्यवंशी (2012) भोपाल स्थानांतरित किया गया है। दोनों को उप सचिव बनाया गया है। दोनों ही जिलों में कलेक्टर का प्रभार जिला पंचायतों के मुख्य कार्यपालन अधिकारियों को सौंपा गया है।

इसी प्रकार गृह विभाग द्वारा जारी आदेश में जबलपुर एसपी तुषारकांत विद्यार्थी (2009) एवं भिंड एसपी मनीष खत्री (डीडी-96) को भोपाल स्थानांतरित किया गया है। दोनों को सहा पुलिस महानिरीक्षक (पुलिस मुख्यालय) पद पर पदस्थ किया गया है। दोनों ही जिले में एसपी का प्रभार वरिष्ठतम एडिशनल एसपी को प्रभार सौंपा गया है। यह व्यवस्था अस्थायी रूप से की गई है।

Niraj Kumar Shukla 1994 से अब तक पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। इस दौरान सांध्य दैनिक 'रतलाम दर्शन' और हिंदी दैनिक 'साभार दर्शन', 'चेतना', 'नवभारत' और 'दैनिक भास्कर' सहित विभिन्न समाचार-पत्रों और पत्रिकाओं में पूर्णकालिक संवाददाता, उप-संपादक और समाचार संपादक जैसे दायित्वों का निर्वहन किया। हिंदी ब्लॉगर और स्वतंत्र लेखन के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय रहते हुए वर्तमान में समाचार पोर्टल www.acntimes.com के मुख्य संपादक के दायित्व में। वर्ष 2011 से अब तक मप्र सरकार से राज्य स्तरीय अधिमान्यता प्राप्त पत्रकार। पत्रकारिता में आने से पूर्व और बाद के कुछ वर्षों तक अध्यापन भी किया।