रेडक्रॉस के प्रांतीय प्रबंध कार्यकारिणी सदस्य महेंद्र गादिया ने राज्यपाल मंगूभाई पटेल से की मुलाकात, जिले में किए कार्यों से अवगत कराया

मप्र के राज्यपाल मंगूभाई छनगनभाई पटेल एक दिवसीय प्रवास पर रतलाम आए। यहां उनका स्वागत रेडक्रॉस सोसायटी के प्रांतीय प्रबंधन कार्यकारिणी सदस्य एवं पूर्व चेयरमैन महेंद्र गादिया व प्रतिनिधि मंडल ने की।

Aug 18, 2022 - 23:55
Aug 18, 2022 - 23:56
 0
रेडक्रॉस के प्रांतीय प्रबंध कार्यकारिणी सदस्य महेंद्र गादिया ने राज्यपाल मंगूभाई पटेल से की मुलाकात, जिले में किए कार्यों से अवगत कराया
राज्यपाल मंगूभाई पटेल का स्वागत करते रेडक्रॉस सोसायटी के प्रबंध कार्यकारिणी सदस्य एवं रतलाम इकाई के पूर्व चेयरमैन महेंद्र गादिया।

एसीएन टाइम्स @ रतलाम । रेडक्रॉस सोसायटी के स्थानीय प्रतिनिधिमंडल ने मप्र के राज्यपाल एवं रेडक्रॉस के प्रदेश के मुखिया मंगूभाई पटेल से मुलाकात की। राज्यपाल के प्रथम नगर आगमन पर रेडक्रॉस के पूर्व चेयरमैन व प्रांतीय प्रबन्ध कार्यकारिणी सदस्य महेन्द्र गादिया ने उनका स्वागत किया।

राज्यपाल पटेल से मिले रेडक्रॉस सोसायटी के प्रतिनिधि मंडल का नेतृत्व पूर्व चेयरमैन महेंद्र गादिया ने किया। उन्होंने बताया वे 2010 से रेडक्रॉस से जुड़े हैं। उन्होंने अपने कार्यकाल से में किए गए कार्यों से भी पटेल को अवगत कराया। उन्होंने अपने कार्यकाल के कार्यों की फाइल भी सौंपी ब्लड बैंक को लेकर चर्चा की।

राज्यपाल पटेल ने उन्हें ग्रामीण क्षेत्रों में सिकल सेल एनीमिया, ब्लड के चैकअप व उन्हें कुपोषण से कैसे मुक्त किया जाए, आदि के लिए कार्य करने का आह्वान किया। इस अवसर पर पत्रकार शरद जोशी, शुशील मूणत, डॉ. सुलोचना शर्मा सहित अन्य मौजूद रहे।

 

 

Niraj Kumar Shukla 1994 से अब तक पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। इस दौरान सांध्य दैनिक 'रतलाम दर्शन' और हिंदी दैनिक 'साभार दर्शन', 'चेतना', 'नवभारत' और 'दैनिक भास्कर' सहित विभिन्न समाचार-पत्रों और पत्रिकाओं में पूर्णकालिक संवाददाता, उप-संपादक और समाचार संपादक जैसे दायित्वों का निर्वहन किया। हिंदी ब्लॉगर और स्वतंत्र लेखन के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय रहते हुए वर्तमान में समाचार पोर्टल www.acntimes.com के मुख्य संपादक के दायित्व में। वर्ष 2011 से अब तक मप्र सरकार से राज्य स्तरीय अधिमान्यता प्राप्त पत्रकार। पत्रकारिता में आने से पूर्व और बाद के कुछ वर्षों तक अध्यापन भी किया।