इंडस्ट्रियल विजिट : रॉयल कॉलेज के विद्यार्थियों ने जानी सांची दूध प्लांट की कार्यप्रणाली, माइक्रो बॉयोलॉजी और बॉयोटेक्नोलॉजी के 90 विद्यार्थी रहे शामिल

रॉयल कॉलेज के 90 विद्यार्थियों ने औद्योगिक भ्रमण के तहत सांची दुग्ध डेयरी प्लांट की कार्यप्रणाली जानीष इसमें बीएससी (बायोटेक्नोलॉजी और माइक्रो बायोलॉजी) के प्रथम वर्ष के विद्यार्थी शामिल रहे।

Sep 14, 2024 - 16:26
 0
इंडस्ट्रियल विजिट : रॉयल कॉलेज के विद्यार्थियों ने जानी सांची दूध प्लांट की कार्यप्रणाली, माइक्रो बॉयोलॉजी और बॉयोटेक्नोलॉजी के 90 विद्यार्थी रहे शामिल
सांची दुग्ध डेयरी प्लांट के औद्योगिक / शैक्षणिक भ्रमण पर आया रॉयल कॉलेज के विद्यार्थियों का ग्रुप।

एसीएन टाइम्स @ रतलाम । रॉयल कॉलेज के बीएससी माइक्रोबायोलॉजी एवं बायोटेक्नोलॉजी प्रथम वर्ष विद्यार्थियों ने रतलाम सागोद रोड स्थित सांची दुग्ध डेयरी प्लांट का भ्रमण किया। इस औद्योगिक भ्रमण में 90 विद्यार्थी शामिल रहे। विद्यार्थियों ने दुग्ध संयंत्र की कार्यप्रणाली के बारे में जाना और समझा।

औद्योगिक भ्रमण का मुख्य उद्देश्य स्टूडेंट्स को व्यावहारिक कार्य वातावरण के बारे में जानकारी प्रदान करना रहा। इस शैक्षणिक भ्रमण से विद्यार्थी अपने प्रायोगिक ज्ञान में अभिवृद्धि कर सकेंगे एवं स्वरोजगार व उद्यमी बनने के लिए प्रेरित होंगे। विजिट के दौरान सांची दुग्ध डेयरी प्लांट के मार्केटिंग हेड पी. एस.  राणा ने विद्यार्थियों को समूह में लेकर विभिन्न लैब का भ्रमण कराया और सभी प्रक्रियाओं का डेमो दिखाया।

विद्यार्थियों को प्लांट की मशीनरी, टेस्टिंग लैबोरेट्री, प्रशिक्षण प्रक्रिया, पैकिंग, मार्केटिंग जैसे कार्यों की प्रैक्टिकल जानकारी भी दी गई। इस दौरान विद्यार्थियों ने अपनी जिज्ञासाएं भी शांत की। शैक्षणिक भ्रमण में संस्था के प्रशासक दिनेश राजपुरोहित, विभाग अध्यक्ष प्रो. कपिल केरोल, बायोटेक विभाग की प्रो. पूजा पाटीदार एवं माइक्रो बायोलॉजी विभाग से प्रो. नैंसी धीमन का सहयोग रहा।

Niraj Kumar Shukla 1994 से अब तक पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। इस दौरान सांध्य दैनिक 'रतलाम दर्शन' और हिंदी दैनिक 'साभार दर्शन', 'चेतना', 'नवभारत' और 'दैनिक भास्कर' सहित विभिन्न समाचार-पत्रों और पत्रिकाओं में पूर्णकालिक संवाददाता, उप-संपादक और समाचार संपादक जैसे दायित्वों का निर्वहन किया। हिंदी ब्लॉगर और स्वतंत्र लेखन के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय रहते हुए वर्तमान में समाचार पोर्टल www.acntimes.com के मुख्य संपादक के दायित्व में। वर्ष 2011 से अब तक मप्र सरकार से राज्य स्तरीय अधिमान्यता प्राप्त पत्रकार। पत्रकारिता में आने से पूर्व और बाद के कुछ वर्षों तक अध्यापन भी किया।