News for students ! 10वीं और 12वीं के अनुत्तीर्ण विषयों के आवेदन करने का आखिरी अवसर 8 जून तक, ऑनलाइन करना होगा आवेदन

यदि आप ने मप्र माध्यमिक शिक्षा मंडल की 10वीं और 12वीं की परीक्षा दी है और किन्हीं विषयों में अनुत्तीर्ण हो गए हैं तो यह खबर आपके लिए उपयोगी है।

Jun 1, 2025 - 11:07
Jun 1, 2025 - 11:07
 0
News for students ! 10वीं और 12वीं के अनुत्तीर्ण विषयों के आवेदन करने का आखिरी अवसर 8 जून तक, ऑनलाइन करना होगा आवेदन
10वीं और 12वीं के अनुत्तीर्ण विद्यार्थियों के लिए अंतिम अवसर।

एसीएन टाइम्स @ भोपाल । मप्र माध्यमिक शिक्षा मंडल द्वारा 10वीं और 12वीं में अनुत्तीर्ण रहे विद्यार्थियों को पुनः परीक्षा देने के लिए ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। इसके लिए मंडल ने अंतिम अवसर प्रदान किया है। विद्यार्थी अनुत्तीर्ण विषयों की परीक्षा देने के लिए 8 जून को रात 12 बजे तक ऑनलाइन आवेदन प्रस्तुत कर सकेंगे। मंडल के सचिव द्वारा जारी आदेश के अनुसार आवेदन केवल वही विद्यार्थी कर सकेंगे जो किसी विषय में अनुत्तीर्ण हैं।

150

500
200

Niraj Kumar Shukla 1994 से अब तक पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। इस दौरान सांध्य दैनिक 'रतलाम दर्शन' और हिंदी दैनिक 'साभार दर्शन', 'चेतना', 'नवभारत' और 'दैनिक भास्कर' सहित विभिन्न समाचार-पत्रों और पत्रिकाओं में पूर्णकालिक संवाददाता, उप-संपादक और समाचार संपादक जैसे दायित्वों का निर्वहन किया। हिंदी ब्लॉगर और स्वतंत्र लेखन के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय रहते हुए वर्तमान में समाचार पोर्टल www.acntimes.com के मुख्य संपादक के दायित्व में। वर्ष 2011 से अब तक मप्र सरकार से राज्य स्तरीय अधिमान्यता प्राप्त पत्रकार। पत्रकारिता में आने से पूर्व और बाद के कुछ वर्षों तक अध्यापन भी किया।