रतलाम जिले में महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा तैयार किए गए स्वीप कैलेंडर का भोपाल में हुआ विमोचन, निर्वाचन आयोग ने पूरे प्रदेश में मॉडल के रूप में किया लागू

महिला एवं बाल विकास विभाग रतलाम द्वारा तैयार किया गया स्वीप कैलेंडर निर्वाचन आयोग ने सराहना करते हुए उसे पूरे मध्यप्रदेश में लागू करने का निर्णय लिया है।

Sep 7, 2023 - 01:05
Sep 7, 2023 - 01:09
 0
रतलाम जिले में महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा तैयार किए गए स्वीप कैलेंडर का भोपाल में हुआ विमोचन, निर्वाचन आयोग ने पूरे प्रदेश में मॉडल के रूप में किया लागू
मतदाता जागरूकता अभियान के तहत महिला एवं बाल विकास विभाग रतलाम द्वारा तैयार स्वीप कैलेंडर का विमोचन करते निर्वाचन आयोग के पदाधिकारी।

एसीएन टाइम्स @ रतलाम । विधानसभा निर्वाचन 2023 में मतदाता जागरूकता के लिए विभिन्न गतिविधियों के सुव्यवस्थित आयोजन के लिए स्वीप कैलेंडर तैयार किया गया है। रतलाम जिले के स्वीप कैलेंडर को भारत निर्वाचन आयोग व राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा सराहते हुए पूरे मध्यप्रदेश में लागू किया गया है।

कैलेंडर कलेक्टर नरेंद्र कुमार सूर्यवंशी व जिला पंचायत के सीईओ एवं स्वीप नोडल अमन वैष्णव के मार्गदर्शन में तैयार किया गया है। कलेंडर का भारत निर्वाचन आयोग व राज्य निर्वाचन आयोग के पदाधिकारियों ने जिले के स्वीप नोडल अमन वैष्णव की उपस्थिति में भोपाल में विमोचित किया गया। रतलाम जिले का स्वीप कैलेंडर पूरे मध्यप्रदेश में अपनाना जिले के लिए गर्व व प्रसन्नता का विषय है। स्वीप कैलेंडर के अंतर्गत 4 सितंबर से 25 नवंबर तक मतदाता जागरूकता गतिविधि ग्राम / पंचायत / विकासखंड / जिला स्तर पर विभिन्न विभागों, सहयोगी संस्थाओं व जिले की टीम के माध्यम से आयोजित की जाएंगी।

इन्होंने किया तैयार

स्वीप कैलेंडर तैयार करने में विशेष सहयोग महिला एवं बाल विकास विभाग के जिला कार्यक्रम अधिकारी व सहायक स्वीप नोडल रजनीश सिन्हा, सहायक संचालक अंकिता पंड्या, सहयोगी सीडीपीओ अनिल जैन, चेतना गेहलोत, डिस्ट्रिक्ट को-ऑर्डिनेटर प्रफुल्ल भट्ट, पर्यवेक्षक ऊषा लिंबोदिया व ऑपरेटर राजेंद्र ठाकुर का रहा है।

Niraj Kumar Shukla 1994 से अब तक पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। इस दौरान सांध्य दैनिक 'रतलाम दर्शन' और हिंदी दैनिक 'साभार दर्शन', 'चेतना', 'नवभारत' और 'दैनिक भास्कर' सहित विभिन्न समाचार-पत्रों और पत्रिकाओं में पूर्णकालिक संवाददाता, उप-संपादक और समाचार संपादक जैसे दायित्वों का निर्वहन किया। हिंदी ब्लॉगर और स्वतंत्र लेखन के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय रहते हुए वर्तमान में समाचार पोर्टल www.acntimes.com के मुख्य संपादक के दायित्व में। वर्ष 2011 से अब तक मप्र सरकार से राज्य स्तरीय अधिमान्यता प्राप्त पत्रकार। पत्रकारिता में आने से पूर्व और बाद के कुछ वर्षों तक अध्यापन भी किया।