यह देश भारतीय कानून व संविधान से चलेगा, शरीयत के कानून से नहीं, ओवैसी टाइप के तथाकथित ठेकेदार बिगाड़ रहे माहौल- वी. डी. शर्मा

मध्यप्रदेश भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने हिजाब को लेकर बड़ी बात कही। उन्होंने साफ कहा कि देश भारत के कानून व संविधान के अनुसार चलेगा। उन्होंने कहा कि माहौल बिगाड़ने वाले ओवैसी टाइप के लोगों के लिए मप्र में कोई स्थान नहीं है।

Feb 16, 2022 - 23:40
Feb 17, 2022 - 03:17
 0
यह देश भारतीय कानून व संविधान से चलेगा, शरीयत के कानून से नहीं, ओवैसी टाइप के तथाकथित ठेकेदार बिगाड़ रहे माहौल- वी. डी. शर्मा

हिजाब को लेकर जारी विवाद पर मप्र भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने कही बड़ी बात

एसीएन टाइम्स @ जबलपुर । हिजाब को लेकर मचे घमासान के बीच भाजपा के प्रदेश अध्य़क्ष वी. डी. शर्मा ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा है कि यह देश भारतीय कानून व संविधान से चलेगा, शरीयत के अनुसार नहीं। उन्होंने ओवैसी जैसे लोगों को वातावरण विगाड़ने का आरोप भी लगाया। उन्होंने कहा यह मप्र में नहीं चलेगा।

प्रवास पर जबलपुर आए मध्य प्रदेश भाजपा के अध्यक्ष वी. डी. शर्मा ने मीडिया से बात की। वे हिजाब के मामले में खुलकर बोले। शर्मा ने कहा कि- ये जो देश है वह भारत के कानून और संविधान से चलेगा। ये शरीयत के कानून से नहीं चलेगा। कॉलेज कैंपस और उसका वातावरण, संस्कृति निर्माण, व्यक्तित्व निर्माण और शिक्षा ग्रहण करने का केंद्र है।

प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि जो तथाकथित ठेकेदार इस प्रकार का कार्य करने का प्रयास करते हैं, यह मध्य प्रदेश के अंदर नहीं होगा और ना ही होने दिया जाएगा। शर्मा के अनुसार कॉलेज में हिजाब पहनने को लेकर स्पष्ट किया कि कभी किसी ने कहा कि आप कैसे आएंगे, क्या पहन कर आएंगे। शालीनता और सभ्यता सबके आचरण में है और यही हमारे आचरण में भी है। समाज इस बात को मानता है और वह यह चाहता भी है।

मध्य प्रदेश में ओवैसी जैसे माहौल बिगाड़ने वालों के लिए स्थान नहीं

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष शर्मा का कहना था कि ओवैसी (असदुद्दीन ओवैसी) टाइप के जो क्रिएशन करने वाले लोग हैं वो इस देश का, समाज का, कैम्पस का वातावरण खराब करना चाहते हैं। मध्यप्रदेश सरकार सबका साथ - सबका विकास के मूल मंत्र पर काम करती है। इसलिए ऐसे लोगों का यहां ना कोई स्थान है, ना स्थान मिलेगा। मध्यप्रदेश की सरकार सबको लेकर चलने वाली सरकार है।

Niraj Kumar Shukla 1994 से अब तक पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। इस दौरान सांध्य दैनिक 'रतलाम दर्शन' और हिंदी दैनिक 'साभार दर्शन', 'चेतना', 'नवभारत' और 'दैनिक भास्कर' सहित विभिन्न समाचार-पत्रों और पत्रिकाओं में पूर्णकालिक संवाददाता, उप-संपादक और समाचार संपादक जैसे दायित्वों का निर्वहन किया। हिंदी ब्लॉगर और स्वतंत्र लेखन के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय रहते हुए वर्तमान में समाचार पोर्टल www.acntimes.com के मुख्य संपादक के दायित्व में। वर्ष 2011 से अब तक मप्र सरकार से राज्य स्तरीय अधिमान्यता प्राप्त पत्रकार। पत्रकारिता में आने से पूर्व और बाद के कुछ वर्षों तक अध्यापन भी किया।