मन की बात कार्यक्रम के 100वें एपिसोड ने रचा इतिहास, जिले के 1295 बूथों पर सैकड़ों लोगों ने एक साथ देखा और सुना

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात के 100वें एपिसोड का प्रसारण रविवार को हुआ। इसे रतलाम जिले में विभिन्न स्थलों पर देखा और सुना गया।

Apr 30, 2023 - 22:05
 0
मन की बात कार्यक्रम के 100वें एपिसोड ने रचा इतिहास, जिले के 1295 बूथों पर सैकड़ों लोगों ने एक साथ देखा और सुना
मन की बात का 100वां प्रसारण देखते विधायक चेतन्य काश्यप सहित अन्य।

एसीएन टाइम्स @ रतलाम । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लोकप्रिय कार्यक्रम मन की बात के 100वें एपिसोड ने इतिहास रच दिया। रतलाम जिले के सभी 1295 बूथों पर भाजपा द्वारा आयोजित कार्यक्रम में सैकड़ों लोगों ने मन की बात सुनी। भाजपा जिला प्रभारी प्रदीप पांडेय ने उमरथाना केंद्र पर आयोजित कार्यक्रम में भाग लिया। जिले के सभी विधानसभा क्षेत्रों के 100 बूथों पर 100-100 लोग इस कार्यक्रम में उपस्थित रहे।

सुबह 10.45 बजे ही भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ आमजन कार्यक्रम के प्रसारण स्थल पर एकत्र हो गए थे। 11.00 बजे मन की बात शुरू होते ही इसे सबने शांतिपूर्वक सुना। जिला मीडिया प्रभारी अरुण त्रिपाठी ने बताया कि मन की बात कार्यक्रम के लिए कई बूथों पर टेंट, लैपटॉप व एलईडी आदि के प्रबंध किए गए थे। जिला महामंत्री ने विरियाखेड़ी में, जावरा विधायक डॉ. राजेन्द्र पांडेय, ग्रामीण विधायक दिलीप मकवाना, महापौर प्रहलाद पटेल, जिला पंचायत अध्यक्ष लालाबाई सहित समस्त जन प्रतिनिधियों व पार्टी पदाधिकारियों ने कार्यकर्ताओं के साथ अपने केंद्रों पर मन की बात सुनी। इस दौरान पार्टी के मोर्चा प्रकोष्ठ, पदाधिकारी एवं असंख्यक कार्यकर्तागण उपस्थित रहे।

विधायक काश्यप बूथ क्रमांक 174 के कार्यक्रम में शामिल हुए

रतलाम शहर में मन की बात कार्यक्रम के 100वें एपिसोड के प्रसारण का मुख्य कार्यक्रम ठाकरे मंडल के बूथ क्रमांक 174 पर आयोजित हुआ। इसमें विधायक चेतन्य काश्यप ने मन की बात सुनी। कार्यक्रम के दौरान जिला महामंत्री एवं कार्यक्रम के जिला प्रभारी, जिला मंत्री, भाजयुमो जिलाध्यक्ष, क्षेत्रीय पार्षद रामू डाबी, मंडल महामंत्री राकेश परमार सहित गणमान्यजन उपस्थित रहे।

श्री श्यामा प्रसाद मुखर्जी मंडल के बूथ क्रमांक 88 (वार्ड 11) में संत कंवर राम स्थित गुरु नानक भवन में हुए प्रसारण में विनोद करमचंदानी, अभय जैन, पदाधाकरियों व कार्यकर्ता भी उपस्थित रहे। अतिथि का स्वागत पार्षद बलराम भट्ट, संतोष लालवानी ने किया।

जिले के दूरस्थ गांवों तक देखा और सुना गया

जन आंदोलन बन चुके मन की बात के 100वें एपिसोड को सुनने के लिए जिला मुख्यालय तथा ग्रामीण क्षेत्रों में ग्राम पंचायत भवनों तथा नगरीय निकायों में व्यवस्था की गई थी। जहाँ जन प्रतिनिधियों, शासकीय सेवकों तथा आमजन व्दारा मन की बात कार्यक्रम देखा सुना गया।

Niraj Kumar Shukla 1994 से अब तक पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। इस दौरान सांध्य दैनिक 'रतलाम दर्शन' और हिंदी दैनिक 'साभार दर्शन', 'चेतना', 'नवभारत' और 'दैनिक भास्कर' सहित विभिन्न समाचार-पत्रों और पत्रिकाओं में पूर्णकालिक संवाददाता, उप-संपादक और समाचार संपादक जैसे दायित्वों का निर्वहन किया। हिंदी ब्लॉगर और स्वतंत्र लेखन के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय रहते हुए वर्तमान में समाचार पोर्टल www.acntimes.com के मुख्य संपादक के दायित्व में। वर्ष 2011 से अब तक मप्र सरकार से राज्य स्तरीय अधिमान्यता प्राप्त पत्रकार। पत्रकारिता में आने से पूर्व और बाद के कुछ वर्षों तक अध्यापन भी किया।