रतलाम शहर की यातायात व्यवस्था सुधारने कलेक्टर खुद उतरेंगे सड़क पर, इससे पहले व्यवस्था बिगाड़ने वालों के लिए जारी किया यह अलर्ट

शहर की यातायात व्यवस्था सुधारने के लिए कलेक्टर और एसपी खुद सड़कों पर गश्त करेंगे। इस दौरान परेशानी न हो इसलिए उन्होंने दुकानदारों सहित सभी को अलर्ट किया है।

Nov 29, 2022 - 10:19
 0
रतलाम शहर की यातायात व्यवस्था सुधारने कलेक्टर खुद उतरेंगे सड़क पर, इससे पहले व्यवस्था बिगाड़ने वालों के लिए जारी किया यह अलर्ट
शहर की यातायात व्यवस्था को लेकर रतलाम कलेक्टर नरेंद्र सूर्यवंशी ने जारी किया अलर्ट।

एसीएन टाइम्स @ रतलाम । शहर की चौपट यातायात व्यवस्था सुधराने के लिए कलेक्टर नरेंद्र सूर्यवंशी ने खुद सड़कों पर उतरने का ऐलान किया है। उनके साथ एसपी अभिषेक तिवारी भी गश्त करेंगे और नगर निगम का अमला भी कार्रवाई के लिए मौजूद रहेगा। इससे पहले व्यवस्था बिगड़ने वालों के लिए अलर्ट भी जारी किया गया है।

शहर की यातायात व्यवस्था सुधारने का जिम्मा जिन्हें दिया गया है वे इसमें विफल ही साबित हुए हैं। ऐसे में प्रशासन और पुलिस विभाग के आला अफसरों को खुद ही सड़क पर उतर कर मोर्चा संभालने का निर्णय लेना पड़ा है। कलेक्टर द्वारा यातायात व्यवस्था को लेकर अलर्ट जारी किया गया है। इसमें कहा गया है कि निर्देशों का पालन नहीं करने वालों के विरुद्ध विधिक और चालानी कार्रवाई की जाएगी।

150

जिला प्रशासन का यातायात व्यवस्था अलर्ट 

(1) कोई भी दुकानदार दुकान के बाहर सामान नहीं रखेगा।

500
200

(2) सड़क के किनारे पार्किंग में वाहनों को बेतरतीब तरीके से खड़ा नहीं किया जाएगा।

(3) दुकानदार सुनिश्चित करेंगे कि उनकी दुकान में आये ग्राहक गाड़ियां पार्किंग में व्यवस्थित तरीके से खड़ा करें।

(4) ठेलागाड़ी वाले एक स्थान पर खड़े न रहकर या तो चलते फिरते अपनी सामग्री बेचेंगे या पूर्व में निर्धारित 5 मंडी के स्थानों से सामग्री विक्रय करेंगे।

Niraj Kumar Shukla 1994 से अब तक पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। इस दौरान सांध्य दैनिक 'रतलाम दर्शन' और हिंदी दैनिक 'साभार दर्शन', 'चेतना', 'नवभारत' और 'दैनिक भास्कर' सहित विभिन्न समाचार-पत्रों और पत्रिकाओं में पूर्णकालिक संवाददाता, उप-संपादक और समाचार संपादक जैसे दायित्वों का निर्वहन किया। हिंदी ब्लॉगर और स्वतंत्र लेखन के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय रहते हुए वर्तमान में समाचार पोर्टल www.acntimes.com के मुख्य संपादक के दायित्व में। वर्ष 2011 से अब तक मप्र सरकार से राज्य स्तरीय अधिमान्यता प्राप्त पत्रकार। पत्रकारिता में आने से पूर्व और बाद के कुछ वर्षों तक अध्यापन भी किया।