रतलाम के जिला शिक्षा अधिकारी शर्मा का अलीराजपुर व उमरिया के धुर्वे का शहडोल तबादला

स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा उमरिया और रतलाम के शिक्षा अधिकारियों का तबादला कर दिया गया है। अभी दोनों के स्थान पर नई पदस्थापना के आदेश नहीं हुए हैं।

Aug 17, 2023 - 15:17
 0
रतलाम के जिला शिक्षा अधिकारी शर्मा का अलीराजपुर व उमरिया के धुर्वे का शहडोल तबादला
तबादले।

एसीएन टाइम्स @ भोपाल / रतलाम । मध्य प्रदेश के स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा रतलाम और उमरिया के जिला शिक्षा अधिकारियों का तबादला आदेश जारी किया है। विभाग के उप सचिव ओ. एल. मंडलोई के हस्ताक्षर से जारी आदेश के अनुसार रतलाम के जिला शिक्षा अधिकारी कृष्णचंद्र शर्मा को अलीराजपुर स्थानांतरित किया गया है। वहीं उमरिया के जिला शिक्षा अधिकारी उमेश कुमार धुर्वे को शहडोल के संयुक्त संचालक लोक शिक्षक्षण कार्यालय में उपसंचालक बनाया गया है। दोनों की तबादले प्रशासनिक दृष्टि से किए गए हैं।

बता दें कि रतलाम जिला शिक्षा अधिकारी शर्मा का कार्यकाल विवादित रहा। अधीनस्थ कर्मचारी और शिक्षकों में इनकी कार्यप्रणाली को लेकर प्रायः नारजगी ही देखने को मिली। यहां तक कि आला अधिकारी भी इनके कार्य करने के तरीके और शिकायतों के चलते इनसे काफी खफा थे। शर्मा का तबादला अलीराजपुर होने से विभागीय कर्मचारियों और शिक्षकों में हर्ष व्याप्त है। वहीें इनके नजदीकी कर्मचारियों में मायूसी का आलम है।

Niraj Kumar Shukla 1994 से अब तक पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। इस दौरान सांध्य दैनिक 'रतलाम दर्शन' और हिंदी दैनिक 'साभार दर्शन', 'चेतना', 'नवभारत' और 'दैनिक भास्कर' सहित विभिन्न समाचार-पत्रों और पत्रिकाओं में पूर्णकालिक संवाददाता, उप-संपादक और समाचार संपादक जैसे दायित्वों का निर्वहन किया। हिंदी ब्लॉगर और स्वतंत्र लेखन के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय रहते हुए वर्तमान में समाचार पोर्टल www.acntimes.com के मुख्य संपादक के दायित्व में। वर्ष 2011 से अब तक मप्र सरकार से राज्य स्तरीय अधिमान्यता प्राप्त पत्रकार। पत्रकारिता में आने से पूर्व और बाद के कुछ वर्षों तक अध्यापन भी किया।