पीएम नरेंद्र मोदी की सभा 4 नवंबर को रतलाम में, केंद्रीय मंत्री तोमर ने किया सभास्थल का निरीक्षण, विधायक काश्यप ने किया स्वागत

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 4 नवंबर को रतलाम आएंगे। वे यहां भाजपा प्रत्याशियों के समर्थन में सभा करेंगे। इसकी तैयारियों का जायजा केंद्रीय मंत्री और भाजपा के चुनाव अभियान समिति संयोजक नरेंद्र सिंह तोमर ने लिया।

Nov 3, 2023 - 00:17
 0
पीएम नरेंद्र मोदी की सभा 4 नवंबर को रतलाम में, केंद्रीय मंत्री तोमर ने किया सभास्थल का निरीक्षण, विधायक काश्यप ने किया स्वागत
रतलाम शहर विधायक चेतन्य काश्यप केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर का स्वागत करते हुए।

एसीएन टाइम्स @ रतलाम । विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशियों के समर्थन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 4 नवंबर को रतलाम में आ रहे हैं। वे बंजली स्थित मैदान में जनसभा को संबोधित करेंगे। उनके सभा स्थल का गुरुवार शाम केंद्रीय मंत्री एवं प्रदेश चुनाव अभियान समिति संयोजक नरेंद्र सिंह तोमर ने निरीक्षण किया और तैयारियों पर संतोष व्यक्त किया।

केंद्रीय मंत्री तोमर रतलाम जिले की आलोट विधानसभा क्षेत्र में चुनाव प्रचार के बाद सड़क मार्ग से रतलाम आए। शहर आगमन पर विधायक एवं भाजपा विधानसभा प्रत्याशी चेतन्य काश्यप ने उनका स्वागत किया। सभा स्थल के निरीक्षण के दौरान केंद्रीय मंत्री तोमर के साथ भाजपा जिलाध्यक्ष, सांसद अनिल फिरोजिया, प्रदेश प्रवक्ता एवं सांसद महेंद्रसिंह सोलंकी, सभा प्रभारी एवं जिला महामंत्री सहित पार्टी पदाधिकारी उपस्थित रहे।

Niraj Kumar Shukla 1994 से अब तक पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। इस दौरान सांध्य दैनिक 'रतलाम दर्शन' और हिंदी दैनिक 'साभार दर्शन', 'चेतना', 'नवभारत' और 'दैनिक भास्कर' सहित विभिन्न समाचार-पत्रों और पत्रिकाओं में पूर्णकालिक संवाददाता, उप-संपादक और समाचार संपादक जैसे दायित्वों का निर्वहन किया। हिंदी ब्लॉगर और स्वतंत्र लेखन के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय रहते हुए वर्तमान में समाचार पोर्टल www.acntimes.com के मुख्य संपादक के दायित्व में। वर्ष 2011 से अब तक मप्र सरकार से राज्य स्तरीय अधिमान्यता प्राप्त पत्रकार। पत्रकारिता में आने से पूर्व और बाद के कुछ वर्षों तक अध्यापन भी किया।