करमदी स्थित कैटरर्स के गोदाम में लगी भीषण आग, करीब ढाई घंटे में काबू पाया जा सका, 10 से अधिक फायर लॉरी का पानी लगा, देखें वीडियो...

रतलाम शहर के करमदी इलाके में एक कैटरर्स में आग लग गई। किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई है। आग बुझाने में 10 से अधिक फायर लॉरियों का पानी लगा।

Nov 11, 2023 - 22:41
Nov 12, 2023 - 23:13
 0

एसीएन टाइम्स @ रतलाम । शहर के करमदी स्थित एक कैटरर्स के गोदाम में शनिवार शाम को भीषण आग लग गई। आग पर काबू पाने में करीब ढाई घंटे। आग बुझाने में 10 से अधिक फायर लॉरी का पानी लग गया। फिलहाल आग लगने का कारण स्पष्ट नहीं हो सका है।

सूत्रों के अनुसार शनिवार शाम करीब पौने सात बजे करमदी स्थित अटल उद्यान के पास स्थित जैन कैटरर्स के गोदाम में अचानक ही आग की लपटें उठने लगी। लोग कुछ समझ पाते उससे पहले ही गोदाम में रखी प्लास्टिक की क्रॉकरी सहित अन्य सामान धूं-धूं कर जलने लगा। क्षेत्र के लोगों ने इसकी जानकारी पार्षद प्रीति कसेरा के प्रतिनिधि संजय कसेरा घटनास्थल पर पहुंचे। क्षेत्र के रहवासियों और संजय कसेरा घर पहुंचे और फायर ब्रिगेड को कॉल किया। आग इतनी भीषण थी कि आग बुझने में लगे लोगों को सिर पर प्लाइवुड रखकर आग आग बुझाने का प्रयास किया।

जानकारी मिलते ही करीब ढाई घंटे का वक्त लगा। कैटरर्स के गोदाम में लगी आग को बुझाने के लुए नगर निगम और इप्का लैबोरेटरी की फायर लॉरी बुलवाना पड़ी। माणक चौक थाना प्रभारी प्रीति कटारे ने बताया कि आग बुझाने में 10 से अधिक फायर लॉरी का पानी लगा। गोदाम में प्लास्टिक का सामान ज्यादा होने से ज्यादा समय और पानी लगा। टीआई कटारे के अनुसार किसी भी प्रकार की कोई जनहानि नहीं हुई है।

Niraj Kumar Shukla 1994 से अब तक पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। इस दौरान सांध्य दैनिक 'रतलाम दर्शन' और हिंदी दैनिक 'साभार दर्शन', 'चेतना', 'नवभारत' और 'दैनिक भास्कर' सहित विभिन्न समाचार-पत्रों और पत्रिकाओं में पूर्णकालिक संवाददाता, उप-संपादक और समाचार संपादक जैसे दायित्वों का निर्वहन किया। हिंदी ब्लॉगर और स्वतंत्र लेखन के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय रहते हुए वर्तमान में समाचार पोर्टल www.acntimes.com के मुख्य संपादक के दायित्व में। वर्ष 2011 से अब तक मप्र सरकार से राज्य स्तरीय अधिमान्यता प्राप्त पत्रकार। पत्रकारिता में आने से पूर्व और बाद के कुछ वर्षों तक अध्यापन भी किया।