संत शिरोमणि श्री सेनजी महाराज की जयंती पर श्री गुजराती सेन समाज ने निकाला चल समारोह, भजन संध्या भी हुई

श्री गुजराती सेन समाज ने सेनजी महाराज की जयंती पर चल समारोह निकाला और भजन संध्या का आयोजन किया।

Apr 18, 2023 - 23:13
 0
संत शिरोमणि श्री सेनजी महाराज की जयंती पर श्री गुजराती सेन समाज ने निकाला चल समारोह, भजन संध्या भी हुई
श्री सेनजी महाराज की जंयती पर आयोजित समारोह में उपस्थित श्री गुजराती सेन समाज।

एसीएन टाइम्स @ रतलाम । संत शिरोमणि श्री सेनजी महाराज की जयंती पर श्री गुजराती सेन समाज ने कोठारी वास स्थित श्री अनंत नारायण मंदिर से भव्य चल समारोह निकाला। शाम को जानकी मंडप में भजव संध्या और गोठ का आयोजन भी किया गया।

इस मौके पर गुजराती सेन समाज समिति रतलाम के अध्यक्ष चेतन केलवा, अजय वर्मा, कमल गौड़, विजय वर्मा, कमल परिहार, किशोर गेहलोत, सुभाष सेन लुनेरा, जुगल पंवार, मोहनलाल परमार, राजेश बोराना, गोपाल चौहान, सांवरिया सेन, अनिल सेन, कैलाश राठौर, जया बोराना, रचना सेन आदि मौजूद रहे। अध्यक्ष ने आयोजन को सफल बनाने के लिए सभी का धन्यवाद ज्ञापित किया।

Niraj Kumar Shukla 1994 से अब तक पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। इस दौरान सांध्य दैनिक 'रतलाम दर्शन' और हिंदी दैनिक 'साभार दर्शन', 'चेतना', 'नवभारत' और 'दैनिक भास्कर' सहित विभिन्न समाचार-पत्रों और पत्रिकाओं में पूर्णकालिक संवाददाता, उप-संपादक और समाचार संपादक जैसे दायित्वों का निर्वहन किया। हिंदी ब्लॉगर और स्वतंत्र लेखन के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय रहते हुए वर्तमान में समाचार पोर्टल www.acntimes.com के मुख्य संपादक के दायित्व में। वर्ष 2011 से अब तक मप्र सरकार से राज्य स्तरीय अधिमान्यता प्राप्त पत्रकार। पत्रकारिता में आने से पूर्व और बाद के कुछ वर्षों तक अध्यापन भी किया।