धर्म-संस्कृति : ब्राह्मण समाज का रंगारंग फाग उत्सव 15 मार्च को, खाटू श्याम और सांवलिया जी के भजन भी होंगे
रतलाम में ब्रह्म युवा शक्ति द्वारा ब्राह्मण समाज की सहयोगी संस्थाओं के साथ 15 मार्च को शहर के ब्राह्मण बोर्डिंग में फाग उत्सव एवं भजन संध्या का आयोजन किया जाएगा।

एसीएन टाइम्स @ रतलाम । ब्रह्म युवा शक्ति रतलाम द्वारा समपस्त ब्राह्मण समाज का रंगारंग भाग उत्सव 15 मार्च को आयोजित किया जाएगा। इसमें पं. प्रसन्न परसाई एवं ब्राह्मण समाज के भजन गायकों द्वारा खाटू श्याम जी और सांवलिया जी के भजन प्रस्तुत किए जाएंगे।
ब्रह्म युवा शक्ति रतलाम के इस आयोजन में ब्राह्मण समाज की सभी महासभाएं, महर्षि परशुराम सहकारी शाख संस्था मर्यादित और श्री रामकृष्ण विवेकानंद आश्रम समिति की भी सहभागिता होगी। आयोजन 15 मार्च को शाम 5 से रात 10 बजे तक न्यू रोड स्थित ब्राह्मण बोर्डिंग में होगा। इसकी मुख्य अतिथि पद्मश्री डॉ. लीला जोशी, सेवानिवृत्त प्राचार्य डॉ. श्रीमती गीता दुबे होंगी। अध्यक्षता नगर निगम अध्यक्ष मनीषा शर्मा करेंगी।
त्रिवेदी आर्ट्स की मूर्तियां होंगी आकर्षण का केंद्र
आयोजन में त्रिवेदी आर्ट्स की मूर्तियां भी सजाई जाएंगी। इसमें राधा-कृष्ण की मूर्ति के अलावा प्रथम आराध्य देव भगवान श्री गणेश, मां दुर्गा के साथ सांवलिया जी की मूर्तिंयां शामिल होंगे। त्रिवेदी आर्ट्स द्वारा झांकी भी सजाई जा रही है।
तैयारियों का जायजा लिया, बैठक की
भाग उत्सव और भजन संध्या को सफल बनाने के लिए ब्रह्म युवा शक्ति, महर्षि परशुराम सहकारी शाख संस्था मर्यादित और श्री रामकृष्ण विवेकानंद आश्रम समिति एवं ब्राह्मण समाज के अन्य संगठनों के पदाधिकारी ने शुक्रवार शाम को ब्राह्मण बोर्डिंग में बैठक की। इस दौरान सभी ने आयोजन की तैयारियों का जायजा भी लिया। बैठक में प्रवीण उपाध्याय, ओमप्रकाश त्रिवेदी, अनुराग लोखंडे, चैतन्य शर्मा, सुनील दुबे, नितिन जोशी, राजेश व्यास, सुभाष शर्मा, अजय जोशी, सत्येंद्र जोशी, भावेश शर्मा, कर्तव्य त्रिवेदी सहित अन्य समाजजन उपस्थित रहे। सभी ने समस्त ब्राह्मण समाज से आयोजन में ज्यादा से ज्यादा की संख्या में शामिल होकर धर्मलाभ लेने की अपील की है।