पुलिस ने निकाला गुंडों का जुलूस, कान पकड़ कर गुंडे बोले- 'गुंडागर्दी पाप है, पुलिस हमारी बाप है', देखें वीडियो...

रतलाम जिले के सैलाना क्षेत्र के दो गुंडों के विरुद्ध रासुका में कार्रवाई की गई है। पुलिस दोनों को गिरफ्तार कर उनका जुलूस भी निकाल दिया ताकि लोगों में व्याप्त उनका भय दूर हो।

Jan 19, 2024 - 19:22
Jan 19, 2024 - 20:12
 0

एसीएन टाइम्स @ रतलाम । सैलाना पुलिस ने अवैध वसूली और लूटपाट करने वालो दो आदतन अपराधियों को गिरफ्तार कर उनके विरुद्ध रासूका में कार्रवाई की है। पुलिस गुंडों का जलूस भी निकाल दिया। इस दौरान गुंडे पूरे रास्ते कान पकड़ कर चल रहे थे। उन्होंने कहा- गुंडागर्दी पाप है, पुलिस हमारी बाप है।

सैलाना पुलिस के अनुसार गुण्डा लिस्टे में दर्ज बदमाश संदीप जाट व उसके साथी हर्ष उर्फ हर्षवर्धन गुर्जर के के विरुद्ध शिकायतें प्राप्त हो रहीं थी कि वे आमजन व व्यापारियों को डरा-धमका कर अवैध वसुली करते हैं। उनके विरुद्ध गुंडागर्दी की शिकायतें भी थीं। इसके चलते उन्होंने गत 17 जनवरी को भी लूट व चाकूबाजी की घटना को अंजाम दिया। इन आदतन अपराधियों का लोगों में इतना भय व्याप्त था कि लोग शिकायत करने तक से घबराते हैं। यही वजह है कि एसपी के प्रतिवेदन पर कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी भास्कर ने दोनों बदमाशों के विरुद्ध राष्ट्रीय सुरक्षा अधियनियम के तहत निरुद्ध करने के आदेश जारी किए थे। इसके चलते सैलाना पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर किया। दोनों को जेल भेज दिया गया है।

चौराहे पर करते हैं मारपीट, सोशल मीडिया पर करते हैं वायरल

पुलिस के अनुसार आरोपी संदीप पिता बाबूलाल जाट की उम्र 28 साल है जबकि व हर्ष उर्फ हर्षवर्धन पिता मांगीलाल गुर्जर की 18 साल। दोनों ही सकरावदा थाना सैलाना जिला रतलाम के निवासी हैं। इनके भय के कारण कोई भी सभ्य नागरिक इनके खिलाफ पुलिस में सूचना नहीं कर पाते हैं। यहां तक कि इसके विरुद्ध न्यायालय में गवाही देने से भी लोग डरते हैं। इसके आंतक से क्षेत्र की जनता अपने आप को असुरक्षित महसूस करती है। अगर कोई इनके द्वारा प्रताड़ित किए जाने की शिकायत करता है ते ये स्वयं अथवा अपने गुंडों द्वारा उसको डराते-धमकाते हैं। अपने इसी आतंक के बल पर ये मध्यमवर्गीय फुटकर व्यापारियों से अवैध वसूली भी करते हैं। इनकी बात नहीं मानने पर व्यापारियों को उनके घर के सामने व बीच चौराहे पर ले जाकर मारपीट करते हैं। मारपीट को सोशल मीडिया पर वायरल भी करते हैं ताकि कोई उनके खिलाफ आवाज न उठा सके। इससे भयभीत कई लोग तो सैलाना छोड़ कर जाने तक की तैयारी कर चुके हैं। पुलिस ने बताया कि संदीप जाट व हर्ष गुर्जर का समाज में स्वंत्रत एवं स्वच्छंद घूमना आमजन के लिए खतरे से खाली नहीं है और लोक शांति को खतरा है। इसके चलते ही दोनों के विरुद्ध रासुका में कार्रवाई की गी।

कई अपराध दर्ज हैं आरोपियों के विरुद्ध

1. संदीप पिता बाबूलाल जाट (28), निवासी सकरावदा, थाना सैलाना। इसके विरुद्ध 14 केस दर्ज हैं।

2. हर्ष उर्फ हर्षवर्धन पिता मांगीलाल (18), निवासी ग्राम सकरावदा, थाना सैलाना। इसके विरुद्ध 6 अपराध दर्ज हैं।

Niraj Kumar Shukla 1994 से अब तक पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। इस दौरान सांध्य दैनिक 'रतलाम दर्शन' और हिंदी दैनिक 'साभार दर्शन', 'चेतना', 'नवभारत' और 'दैनिक भास्कर' सहित विभिन्न समाचार-पत्रों और पत्रिकाओं में पूर्णकालिक संवाददाता, उप-संपादक और समाचार संपादक जैसे दायित्वों का निर्वहन किया। हिंदी ब्लॉगर और स्वतंत्र लेखन के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय रहते हुए वर्तमान में समाचार पोर्टल www.acntimes.com के मुख्य संपादक के दायित्व में। वर्ष 2011 से अब तक मप्र सरकार से राज्य स्तरीय अधिमान्यता प्राप्त पत्रकार। पत्रकारिता में आने से पूर्व और बाद के कुछ वर्षों तक अध्यापन भी किया।