रतलाम में कथक सीखने वाली आराध्या राव करेंगी फेमिना मिस इंडिया प्रतियोगिता में मध्यप्रदेश का प्रतिनिधित्व, इसी साल जीता मिस MP का खिताब

  रतलाम से जुड़ी आराध्या राव का चयन फेमिना मिस इंडिया स्पर्धा में फाइनलिस्ट के रूप में हुआ है। वे इसी माह होने वाली स्पर्धा में मप्र का प्रतिनिधित्व करेंगी। आराध्या इससे पहले  भी इस तरह की कई स्थानीय स्पर्धाएं जीत चुकी हैं।

रतलाम में कथक सीखने वाली आराध्या राव करेंगी फेमिना मिस इंडिया प्रतियोगिता में मध्यप्रदेश का प्रतिनिधित्व, इसी साल जीता मिस MP का खिताब
आराध्या राव, फेमिना मिस इंडिया की फाइनलिस्ट।

एसीएन टाइम्स @ रतलाम । राष्ट्रीय स्तर की सौंदर्य प्रतियोगिता में एक बार फिर रतलाम का नाम भी चमकेगा। यहां रहकर कथक नृत्य सीखने वाली आराध्या राव फेमिना मिस इंडिया प्रतियोगिता में मध्य प्रदेश का प्रतिनिधित्व करेंगी। प्रतियोगिता इसी माह होगी।

आराध्या ने इसी साल 2022 में मिस इंडिया स्पर्धा के ऑडिशन के लिए पंजीयन कराया। इसके बाद वे फेमिना मिस इंडिया मध्य प्रदेश चुनी गईं। अब वे भारत की सबसे बड़ी सौंदर्य प्रतियोगिता फेमिना मिस इंडिया की फाइनलिस्ट हैं। आराध्या माह के अंत में होने वाली फेमिना मिस इंडिया प्रतियोगिता में मध्य प्रदेश का प्रतिनिधित्व करेंगी।

बता दें कि आराध्या रतलाम के मित्र निवास कॉलोनी निवासी भजन गायक सुनील भट्ट की भतीजी हैं। भट्ट रिश्ते में उनके फूफा हैं और उनकी पत्नी नम्रता बुआ। आराध्या का जन्म मध्य प्रदेश के भोपाल में हेमंत राव के यहां हुआ था। उनका पालन-पोषण राजस्थान में हुआ। उदयपुर में एमबीए की पढ़ाई करने वाली आराध्या का ज्यादातर समय रतलाम में अपने फूफा सुनील व बुआ नम्रता के यहां बीता। यहीं रहकर उन्होंने कथक सहित अन्य नृत्य सीखा। 

2016 में मिस उदयपुर व 2019 में ईवा इंडिया का मिला खिताब

आराध्या का सपना बचपन से ही काफी बड़ा रहा। उनकी इच्छा थी कि वे एक दिन मिस इंडिया बनें। इसके लिए बचपन से ही नृत्य और ऐसी प्रतियोगिताओं के लिए तैयारी की। पढ़ाई में होशियार थी हीं। अपने लक्ष्य को पाने के लिए कदम बढ़ाया तो 2016 में मिस उदयपुर का खिताब जीत लिया। वे यहीं नहीं रुकीं और 2019 में ईवा इंडिया स्पर्धा में विजयी रहीं। एलीट मिस राजस्थान-2019 की फाइनलिस्ट बनीं। कई व्यावसायिक विज्ञापनों और संगीत वीडियो भी परफॉर्म किया। सामाजिक कार्य के क्षेत्र में केटो इंडिया के चाइल्ड हेल्पलाइन फाउंडेशन से जुड़ी हैं। आप आराध्या को इंस्टाग्राम पर सपोर्ट कर सकते हैं। उनकी इंस्टाग्राम आईडी  https://instagram.com/araadhyaaarao?igshid=YmMyMTA2M2Y= है।