विजयोत्सव 2024 : NEET 2023 में चयनित विद्यार्थियों और उनके माता-पिता का अभ्यास करियर इंस्टीट्यूट ने किया सम्मान

रतलाम के अभ्यास करियर इंस्टीट्यूट द्वारा विजयोत्सव 2024 के तहत NEET 2023 में चयनित हुए विद्यार्थियों और उनके माता-पिता का सम्मान किया गया।

Apr 17, 2024 - 00:45
 0
विजयोत्सव 2024 : NEET 2023 में चयनित विद्यार्थियों और उनके माता-पिता का अभ्यास करियर इंस्टीट्यूट ने किया सम्मान
अभ्यास करियर इंस्टिट्यूट द्वारा सम्मानित किए गए स्टूडेंट्स।

एसीएन टाइम्स @ रतलाम । युवाओं का करियर संवारने में सक्रिय अभ्यास करियर इंस्टीट्यूट द्वारा विजयोत्सव 2024 मनाया गया। इस दौरान संस्था ने NEET 2023 में चयनित विद्यार्थियों और उनके अभिभावकों का सम्मान किया। विशेषज्ञों ने मई में होने वाली NEET की परीक्षा के लिए विद्यार्थियों को प्रोत्साहित भी किया।

रतलाम शहर के शास्त्री नगर में संचालित अभ्यास करियर इंस्टीट्यूट द्वारा स्थानीय बरबड़ हनुमान मंदिर के पास जानकी मंडपम में विजयोत्सव का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि प्रोफेसर डॉ. शैलेंद्र डावर (शासकीय मेडिकल कॉलेज रतलाम के एनेस्थीसिया विभागाध्यक्ष), विशिष्ट अतिथि डॉ. प्रवीण सिंह बघेल (जनरल सर्जरी विभाग के एसोसिएट प्रोफेसर एवं मेडिकल टीचर्स एसोसिएशन रतलाम ब्रांच के अध्यक्ष), डॉ. राकेश कुमार मीना (डर्मेटोलॉजी विभाग के एसोसिएट प्रोफेसर) एवं डॉ. अदिति भावसार (जिला अस्पताल की ईएनटी एमएस) रहे। अध्यक्षता डॉ. मुकेश गोस्वामी (शिव शक्तिलाल शर्मा आयुर्वेद चिकित्सा महाविद्यालय और केवल श्री ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूट के संचालक) ने की।

5 साल पहले काफी दूर जाना पड़ता था पढ़ने- डॉ. बघेल

कार्यक्रम की शुरुआत अतिथियों ने दीप प्रज्ज्वलित कर। सरस्वती वंदना प्रस्तुत की गई। तत्पश्चात अभ्यास करियर इंस्टीट्यूट के संचालक डॉ. राकेश कुमावत ने स्वागत उद्बोधन देते हुए NEET 2023 में चयनित विद्यार्थियों और उनके अभिभावकों को शुभकामनाएं दीं। इस मौके पर डॉ. बघेल ने कहा कि आज से 5 साल पहले तक जब रतलाम में NEET की कोचिंग की सुविधा नहीं थी तब बच्चों को काफी दूर तैयारी करने जाना पड़ता था। रतलाम में अभ्यास करिअर इंस्टिट्यूट के आने से यह सुविधा स्थानीय स्तर पर ही मल रही है। संस्थान अन्य संस्थानों से बेहतर परिणाम दे रही है।

70 फीसदी स्टूडेंट लड़कियां होना गर्व की बात- डॉ. भावसार

डॉ. अदिति भावसार ने कहा कि लड़कियों के लिए मेडिकल फील्ड में काफी डिमांड है। मुझे इस बात की खुशी है कि अभ्यास करियर इंस्टिट्यूट में 70 प्रतिशत स्टूडेंट लड़कियां ही हैं। यह इस क्षेत्र के लिए गर्व की बात है। डॉ. डावर ने इंस्टिट्यूट द्वारा नीट के क्षेत्र में किए जा रहे कार्यों की सराना की। लड़कियों की शिक्षा के लिए प्रोत्साहित भी किया।

स्टूडेंट और स्टीट्यूट को दी बधाई

डॉ. राकेश मीना ने स्टूडेंट्स को आगामी 5 मई को होने वाली NEET परीक्षा के लिए प्रोत्साहित किया। उन्होंने उनके बेहतर भविष्य की कामना की। अध्यक्षता कर रहे डॉ. गोस्वामी ने अभ्यास करियर इंस्टिट्यूट में पढ़ने वाले सभी स्टूडेंट्स को प्रोत्साहित किया। उन्होंने इंस्टिट्यूट को अच्छे परिणाम देने के लिए बधाई दी।

इन स्टूडेंट्स का हुआ सम्मान

समारोह के दौरान सभी चयनित विद्यार्थियों को शील्ड, स्टेथिस्कोप और एप्रिन पहनाकर सम्मानित किया गया। वहीं उनके पिता को पगड़ी पगड़ी पहनाकर और माता को शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया। सम्मानित होने वाले स्टूडेंट्स में कृष्ण कुमार पिता कैलाश कुमावत, ख़ुशबू पिता मुकेश चौहान, सोनू पिता नीलेश मुनिया, निकिता पिता गणेश मुनिया, शिल्पा पिता प्रकाशचंद्र कटारा, नेहा पिता कीर्तनलाल जाटव, अनिल पिता मांगीलाल मचार, राजवीर पिता राधेश्याम गिरवाल, कृतिका पिता मुकेश कटारा, संजय पिता नरेंद्रसिंह धुर्वे, प्रणाम पिता कर्मवीर खाजवानिया, सरिता पिता गौतम खराड़ी, प्रीति पिता सुखेन्दु बिस्वास, रोहित पिता मुकेश मालवीया, प्रियंका पिता भगवानदास भटनागर, आकांक्षा पिता शांतिलाल डावर, नेहा पिता कैलाश गुर्जर, कृष्णकांत पिता तेजूलाल चौहान शामिल हैं।

सांस्कृतिक कार्यक्रमों की दी प्रस्तुति

समारोह के दौरान मेघा मलिक ने वन्दे मातरम् गीत पर शास्त्रीय नृत्य, व प्रतिभा कुमावत, आँचल सूर्यवंशी व तन्वी सोनार्थी ने नृत्य प्रस्तुत किया। मितांशी मालू, मेघा मलिक तथा वेदांत उपाध्याय ने महिषासुर मर्दिनी स्तोत्रम् की प्रस्तुति दी। संचालन राकेश जादौन ने किया। आभार प्रबंध संचालक नीलिमा कुमावत ने माना।

ये रहे उपस्थित

किशनलाल कुमावत, श्यामलाल कुमावत, अभ्यास इंस्टिट्यूट के स्टाफ से इंजीनियर अनिमेष कुमावत, डॉ. अजय कुमावत, डॉ. आदर्श द्विवेदी, रंजीत लबाना, राहुल कुमावत, पुष्कर पाटीदार, सुनीता, अंजलि, टीना, भावना, नेहा, राहुल मालवीया और पवन जायसवाल सहित अन्य उपस्थित रहे।

Niraj Kumar Shukla 1994 से अब तक पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। इस दौरान सांध्य दैनिक 'रतलाम दर्शन' और हिंदी दैनिक 'साभार दर्शन', 'चेतना', 'नवभारत' और 'दैनिक भास्कर' सहित विभिन्न समाचार-पत्रों और पत्रिकाओं में पूर्णकालिक संवाददाता, उप-संपादक और समाचार संपादक जैसे दायित्वों का निर्वहन किया। हिंदी ब्लॉगर और स्वतंत्र लेखन के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय रहते हुए वर्तमान में समाचार पोर्टल www.acntimes.com के मुख्य संपादक के दायित्व में। वर्ष 2011 से अब तक मप्र सरकार से राज्य स्तरीय अधिमान्यता प्राप्त पत्रकार। पत्रकारिता में आने से पूर्व और बाद के कुछ वर्षों तक अध्यापन भी किया।