MSME विकास नीति और स्टार्ट अप नीति सहित अन्य मामलों में संशोधन मंजूर करने पर मंत्री काश्यप ने CM और मंत्री परिषद के सदस्यों का आभार ज्ञापित किया

सूक्ष्म लघु एवं मध्यम उद्योगों को बढ़ावा देने के लिए दे गए सुझाव स्वीकार होने पर मंत्री चेतन्य काश्यप ने सरकार व सीएम का आभार ज्ञापित किया।

Feb 19, 2025 - 02:28
Feb 19, 2025 - 02:28
 0
MSME विकास नीति और स्टार्ट अप नीति सहित अन्य मामलों में संशोधन मंजूर करने पर मंत्री काश्यप ने CM और मंत्री परिषद के सदस्यों का आभार ज्ञापित किया
चेतन्य काश्यप, एमएसएमई मंत्री, मप्र।

एसीएन टाइम्स @ भोपाल । डॉ. मोहन यादव कैबिनेट ने एमएसएमई विकास नीति-2025, स्टार्ट अप नीति-2025 और एमएसएमई को औद्योगिक भूमि एवं भवन आवंटन और प्रबंधन नियम के प्रमुख संशोधन मंजूर कर लिए। इसक लिए एमएसएमई मंत्री चेतन्य कुमार काश्यप ने मुख्यमंत्री मोहन यादव तथा मंत्री परिषद के सदस्यों का आभार व्यक्त किया है।

काश्यप ने कहा कि ये नीतियां प्रदेश के औद्योगिक विकास में मील का पत्थर साबित होंगी। इससे प्रदेश की तस्वीर तो बदलेगी ही, यह लघु एवं मध्यम उद्यमियों की तकदीर बदलने में भी सहायक होगी। नई स्टार्ट अप नीति से प्रदेश के युवाओं के आइडियज को नए पंख लगेंगे, वहीं प्रदेश की प्रगति, समृद्धि और संपन्नता के नए द्वार खुलेंगे। इन नीतियों में उद्यमियों एवं निवशको को अनेक आकर्षक रियायतें दी गई है। 

लघु उद्योग भारती ने काश्यप का स्वागत किया

प्रमुख संशोधन पारित किए जाने पर लघु उद्योग भारती के पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने एमएसएमई मंत्री कुमार काश्यप का स्वागत किया। स्वागत करने वालों में लघु उद्योग भारती भोपाल के अध्यक्ष विनोद नायर, महिला ईकाई की सचिव रश्मि, मध्य भारत जोन के अध्यक्ष द्वारकाधीश सेठिया, उमा शर्मा सहित अन्य प्रतिनिधि शामिल रहे। 

Niraj Kumar Shukla 1994 से अब तक पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। इस दौरान सांध्य दैनिक 'रतलाम दर्शन' और हिंदी दैनिक 'साभार दर्शन', 'चेतना', 'नवभारत' और 'दैनिक भास्कर' सहित विभिन्न समाचार-पत्रों और पत्रिकाओं में पूर्णकालिक संवाददाता, उप-संपादक और समाचार संपादक जैसे दायित्वों का निर्वहन किया। हिंदी ब्लॉगर और स्वतंत्र लेखन के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय रहते हुए वर्तमान में समाचार पोर्टल www.acntimes.com के मुख्य संपादक के दायित्व में। वर्ष 2011 से अब तक मप्र सरकार से राज्य स्तरीय अधिमान्यता प्राप्त पत्रकार। पत्रकारिता में आने से पूर्व और बाद के कुछ वर्षों तक अध्यापन भी किया।