रतलाम न्यूज : अब सुबह 8.00 से 11:30 बजे तक लगेगी आंगनवाड़ियां, ग्रीष्म ऋतु के कारण तय किया समय
रतलाम में आंगनवाड़ियों का समय सुबह 8 से 11.30 बजे तक का किया गया है। यह ग्रीष्म ऋतु में बढ़ते तापमान के कारण हुआ है।
एसीएन टाइम्स @ रतलाम । जिले में संचालित सभी आंगनवाड़ियों का समय बदल दया गया है। अब आंगनवाड़ियां सुबह 8.00 से 11.30 बजे तक लगेंगी। यह निर्णय ग्रीष्म ऋतु और लगातार बढ़ते समय के कारण लिया गया है।
जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला एवं बाल विकास रामनिवास बुधौलिया ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि उप सचिव, मध्यप्रदेश शासन, महिला एवं बाल विकास विभाग भोपाल के आदेशानुसार ग्रीष्म ऋतु की गर्मी को देखते हुए एवं आंगनवाड़ी केन्द्र पर आने वाले छोटे बच्चों के स्वास्थ्य एवं सुविधा को दृष्टिगत रखते हुए आंगनवाड़ी का समय बदला गया है। ग्रीष्म काल (अप्रैल से जून 2026) में आंगनवाड़ी केन्द्र संचालन का समय बच्चों के लिए सुबह 08:00 से 11:30 बजे तक का निर्धारित किया गया है।


