‘अनुनाद’ संस्था गणतंत्र दिवस पर झंडावंदन कर देशभक्ति गीतों की प्रस्तुति देगी, संस्था के कलाकार पेश करेंगे देशभक्ति तराने

गणतंत्र दिवस के मौके पर शहर की अनुनाद संस्था द्वारा देशभक्ति गीतों से ओत-प्रोत कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा।  

Jan 18, 2025 - 00:43
 0
‘अनुनाद’ संस्था गणतंत्र दिवस पर झंडावंदन कर देशभक्ति गीतों की प्रस्तुति देगी, संस्था के कलाकार पेश करेंगे देशभक्ति तराने
गणतंत्र दिवस पर अनुनाद संस्था के कलाकार देशभक्ति गीतों की प्रस्तुति देंगे।

एसीएन टाइम्स @ रतलाम । अनुनाद सांस्कृतिक सेवा एवं जन कल्याण समिति द्वारा 26 जनवरी को 75वां गणतंत्र दिवस मनाया जाएगा। इस मौके पर झंडावंदन कर देशभक्ति गीतों का आयोजन किया जाएगा। आयोजन में संस्था के कलाकार देशभक्ति से ओतप्रोत प्रस्तुतियां देंगे।

समिति अध्यक्ष अजीत जैन ने बताया कि आयोजन 26 जनवरी (रविवार) को सुबह 8.30 से 10.30 बजे तक न्यायालय के सामने कालिकामाता मार्केट में होगा। सुरेंद्र शर्मा मित्र मंडल के सौजन्य से आयोजित होने वाले इस कार्यक्रम में संस्था के कलाकार नरेंद्र त्रिवेदी, प्रदीप पंवार, अशोक शर्मा, संजय चौधरी, कुलदीप शर्मा, शोभा सेर, रिद्म मिश्रा एवनी उपाध्याय द्वारा प्रस्तुति दी जाएगी। आयोजन को सफल बनाने की अपील समिति अध्यक्ष अजीत जैन, संरक्षक सुरेंद्र शर्मा, एडवोकेट मनमोहन दवेसर, रालुह शर्मा आदि ने की है।

ये कलाकार देंगे प्रस्तुति

Niraj Kumar Shukla 1994 से अब तक पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। इस दौरान सांध्य दैनिक 'रतलाम दर्शन' और हिंदी दैनिक 'साभार दर्शन', 'चेतना', 'नवभारत' और 'दैनिक भास्कर' सहित विभिन्न समाचार-पत्रों और पत्रिकाओं में पूर्णकालिक संवाददाता, उप-संपादक और समाचार संपादक जैसे दायित्वों का निर्वहन किया। हिंदी ब्लॉगर और स्वतंत्र लेखन के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय रहते हुए वर्तमान में समाचार पोर्टल www.acntimes.com के मुख्य संपादक के दायित्व में। वर्ष 2011 से अब तक मप्र सरकार से राज्य स्तरीय अधिमान्यता प्राप्त पत्रकार। पत्रकारिता में आने से पूर्व और बाद के कुछ वर्षों तक अध्यापन भी किया।