प्रवासी कार्यकर्ता के रूप में विधायक दिलीप मकवाना ने एक दिन एक बूथ पर बिताया, कन्या पूजन भी किया

विधायक दिलीप मकवाना ने प्रवासी कार्यकर्ता अभियान के तहत बावड़ीखेड़ा में एक दिन बिताया।

Apr 6, 2023 - 19:27
Apr 12, 2023 - 00:31
 0
प्रवासी कार्यकर्ता के रूप में विधायक दिलीप मकवाना ने एक दिन एक बूथ पर बिताया, कन्या पूजन भी किया
प्रवासी कार्यकर्ता के रूप में पूरा दिन गांव में बिताने के दौरान विधायक दिलीप मकवाना भाजपा के पितृ पुरुषों को श्रद्धासुमन अर्पित करते हुए।

एसीएन टाइम्स @ रतलाम । भारतीय जनता पार्टी के स्थापना दिवस के अवसर पर गुरुवार को देशभर में प्रत्येक बूथ पर भाजपा ने पार्टी का स्थापना दिवस मनाया। इस अवसर पर रतलाम ग्रामीण विधायक दिलीप कुमार मकवाना शबरी मंडल के बूथ क्रमांक 217 बावड़ीखेड़ा पर मंडल अध्यक्ष राकेश पाटीदार व बूथ अध्यक्ष भरतलाल गिरवाल के साथ एक दिन के प्रवास पर रहे। मकवाना ने कन्या पूजन भी किया। 

स्थापना दिवस के पूर्व रात्रि को विधायक मकवाना द्वारा बूथ विस्तार अभियान की समीक्षा की गई। इसके साथ स्थानीय कार्यकर्ताओं के साथ भोजन किया। सुबह सबसे पहले पार्टी का झंडा लगाकर भारत माता, पंडित दीनदयाल उपाध्याय व डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की और कार्यकर्ताओं को तिलक लगाकर उनका सम्मान किया। इस दौरान कन्या पूजन करके भाजपा की विचारधारा से जुड़े नए कार्यकर्ता प्रेमचंद डोडियार को पार्टी की प्राथमिक सदस्यता दिलाई और संगठन की रीति-नीति से अवगत करवाया गया।

Niraj Kumar Shukla 1994 से अब तक पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। इस दौरान सांध्य दैनिक 'रतलाम दर्शन' और हिंदी दैनिक 'साभार दर्शन', 'चेतना', 'नवभारत' और 'दैनिक भास्कर' सहित विभिन्न समाचार-पत्रों और पत्रिकाओं में पूर्णकालिक संवाददाता, उप-संपादक और समाचार संपादक जैसे दायित्वों का निर्वहन किया। हिंदी ब्लॉगर और स्वतंत्र लेखन के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय रहते हुए वर्तमान में समाचार पोर्टल www.acntimes.com के मुख्य संपादक के दायित्व में। वर्ष 2011 से अब तक मप्र सरकार से राज्य स्तरीय अधिमान्यता प्राप्त पत्रकार। पत्रकारिता में आने से पूर्व और बाद के कुछ वर्षों तक अध्यापन भी किया।