8 लेन पर हादसा : रतलाम के DD नगर थाने के ASI रालोतिया की बाइक अज्ञात वाहन से टकराई, घटनास्थल पर हो गई मौत

रतलाम में पदस्थ एक एएसआई की झाबुआ के खवासा जाते समय सड़क हादसे में मौत हो गई। एएसआई दीनदयालनगर थाने में पदस्थ थे।

May 21, 2024 - 16:48
May 21, 2024 - 23:48
 0
8 लेन पर हादसा : रतलाम के DD नगर थाने के ASI रालोतिया की बाइक अज्ञात वाहन से टकराई, घटनास्थल पर हो गई मौत
रतलाम के एएसआई प्रकाशचंद्र रालोतिया की सड़क हादसे में मौत।

एसीएन टाइम्स @ रतलाम । शहर के दीनदयाल नगर थाने में पदस्थ एएसआई की 8 लेन पर सड़क हादसे में मौत हो गई। एएसआई बाइक से झाबुआ स्थित पैतृक गांव लौट रहे थे।

जानकारी के अनुसार दीनदयाल नगर थाने में पदस्थ सहायक उप निरीक्षक (एएसआई) प्रकाशचंद्र रालोतिया (56) सोमवार रात को 8 लेन से बाइक से पैतृक गांव झाबुआ जिले खवासा जा रहे थे। तभी अज्ञात वाहन से एएसआई की मोटर सायकिल की टक्कर हो गई। हादसे में मौके पर ही उनकी मौत हो गई।

तीन दिन की छुट्टी ली थी एएसआई ने

जानकारी के अनुसार एएसआई रालोतिया ने तीन दिन की छुट्टी ली थी। उनका पूरा परिवार साले के घर में आयोजित वैवाहिक समारोह में शामिल होकर लौटा था। पूरा परिवार घर पर ही था। एएसआई रालोतिया बाइक से अकेले ही गांव जा रहे थे तभी हादसा हो गया। उनके शव का पोस्टमार्टम रतलाम के शासकीय मेडिकल कॉलेज में हुआ।

Niraj Kumar Shukla 1994 से अब तक पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। इस दौरान सांध्य दैनिक 'रतलाम दर्शन' और हिंदी दैनिक 'साभार दर्शन', 'चेतना', 'नवभारत' और 'दैनिक भास्कर' सहित विभिन्न समाचार-पत्रों और पत्रिकाओं में पूर्णकालिक संवाददाता, उप-संपादक और समाचार संपादक जैसे दायित्वों का निर्वहन किया। हिंदी ब्लॉगर और स्वतंत्र लेखन के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय रहते हुए वर्तमान में समाचार पोर्टल www.acntimes.com के मुख्य संपादक के दायित्व में। वर्ष 2011 से अब तक मप्र सरकार से राज्य स्तरीय अधिमान्यता प्राप्त पत्रकार। पत्रकारिता में आने से पूर्व और बाद के कुछ वर्षों तक अध्यापन भी किया।