यह शर्मनाक है... होटल सागर कैस्टल में दिल्ली की महिला का बाथरूम में नहाने के दौरान वीडियो बनाने का किया प्रयास, आरोपी वेटर गिरफ्तार

रतलाम के एक होटल में नहाने के दौरान दिल्ली की महिला का वीडियो बनाने का प्रयास कर रह एक वेटर के विरुद्ध पुलिस ने केस दर्ज किया है।

Dec 21, 2023 - 00:32
 0
यह शर्मनाक है... होटल सागर कैस्टल में दिल्ली की महिला का बाथरूम में नहाने के दौरान वीडियो बनाने का किया प्रयास, आरोपी वेटर गिरफ्तार
रतलाम के होटल में वेटर की गंदी हरकत।

एसीएन टाइम्स @ रतलाम । शहर के डाट की पुल क्षेत्र स्थित होटल सागर कैस्टल के एक वेटर के विरुद्ध स्टेशन रोड पुलिस ने केस दर्ज किया है। वेटर पर आरोप है कि वह होटल में ठहरी एक महिला का बाथरूम में नहाने के दौरान वीडियो बनाने का प्रयास कर रहा था। भनक लगने पर महिला ने शोर मचा दिया जिससे वह पकड़ा गया। आरोपी को पुलिस के हवाला कर दिया गया है।

जानकारी के अनुसार होटल सागर कैस्टल में एक महिला अपनी बेटी और बेटे के साथ ठहरी हुई है। बुधवार दोपहर को महिला बाथरूम में नहाने पहुंची तभी होटल के नरेंद्र सिंह नामक एक वेटर ने छिपकर उसका वीडियो बनाने का प्रयास किया। इसका आभास महिला को हो गया और उसने शोर मचा दिया। शोर सुनते ही होटल का अन्य स्टाफ मौके पर पहुंच गया और और वेटर की पिटाई कर दी। बाद में आरोपी वेटर को पुलिस के हवाला कर दिया गया। स्टेशन रोड थाना पुलिस ने महिला की शिकायत पर वेटर नरेन्द्र सिंह पिता घनश्याम सिंह निवासी ग्राम इटावा जि. उज्जैन के विरुद्ध धारा 354 में केस दर्ज किया है।

बेटे को ज्वाइन करवाने आई है रतलाम

जानकारी के अनुसार महिला के बेटे की रतलाम में नौकरी लगी है। वह बेटे को ज्वाइन करवाने के लिए ही मंगलवार को रतलाम आई थी। तभी उनके साथ ऐसा हो गया। पुलिस ने आरोपी वेटर का मोबाइल फोन जब्त कर लिया है। पुलिस को आशंका है कि वेटर ने शायद अन्य ग्राहकों के साथ भी ऐसा किया हो। इसका पता पूछताछ और मोबाइल फोन की जांच से चलेगा।

Niraj Kumar Shukla 1994 से अब तक पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। इस दौरान सांध्य दैनिक 'रतलाम दर्शन' और हिंदी दैनिक 'साभार दर्शन', 'चेतना', 'नवभारत' और 'दैनिक भास्कर' सहित विभिन्न समाचार-पत्रों और पत्रिकाओं में पूर्णकालिक संवाददाता, उप-संपादक और समाचार संपादक जैसे दायित्वों का निर्वहन किया। हिंदी ब्लॉगर और स्वतंत्र लेखन के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय रहते हुए वर्तमान में समाचार पोर्टल www.acntimes.com के मुख्य संपादक के दायित्व में। वर्ष 2011 से अब तक मप्र सरकार से राज्य स्तरीय अधिमान्यता प्राप्त पत्रकार। पत्रकारिता में आने से पूर्व और बाद के कुछ वर्षों तक अध्यापन भी किया।