भास्कर लक्ष्कार रतलाम व कर्मवीर शर्मा खरगोन कलेक्टर बने, आदित्य प्रताप सिंह को जबलपुर व असित यादव भिंड एसपी बने

रतलाम और खरगोन में नए कलेक्टर तथा जबलपुर और भिंड में नए एसपी की पदस्थापना कर दी गई है। चारों ही जिलों में अफसरों के दो दिन पूर्व अचानक तबादले हुए थे।

Oct 13, 2023 - 21:20
 0
भास्कर लक्ष्कार रतलाम व कर्मवीर शर्मा खरगोन कलेक्टर बने, आदित्य प्रताप सिंह को जबलपुर व असित यादव भिंड एसपी बने
आईएएस और आईपीएस की नई पदस्थापना।

एसीएन टाइम्स @ भोपाल । आचार संहित लागू होने के 48 घंटे बाद रतलाम व खरगोन के कलेक्टर तथा जबलपुर और भिंड एसपी के रिक्त हुए पदों पर शुक्रवार देर शाम नई पदस्थापना कर दी गई। भास्कर लक्ष्कार को रतलाम तथा कर्मवीर शर्मा को खरगोन कलेक्टर बनाया गया है। वहीं आदित्य प्रताप सिंह जबलपुर एसपी और असित यादव भिंड एसपी बनाए गए हैं।

150

500
200

Niraj Kumar Shukla 1994 से अब तक पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। इस दौरान सांध्य दैनिक 'रतलाम दर्शन' और हिंदी दैनिक 'साभार दर्शन', 'चेतना', 'नवभारत' और 'दैनिक भास्कर' सहित विभिन्न समाचार-पत्रों और पत्रिकाओं में पूर्णकालिक संवाददाता, उप-संपादक और समाचार संपादक जैसे दायित्वों का निर्वहन किया। हिंदी ब्लॉगर और स्वतंत्र लेखन के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय रहते हुए वर्तमान में समाचार पोर्टल www.acntimes.com के मुख्य संपादक के दायित्व में। वर्ष 2011 से अब तक मप्र सरकार से राज्य स्तरीय अधिमान्यता प्राप्त पत्रकार। पत्रकारिता में आने से पूर्व और बाद के कुछ वर्षों तक अध्यापन भी किया।