बड़ा फैसला ! सैलाना नगर के मुख्य मार्ग पर सुबह 10 से शाम 6 बजे तक भारी वाहन प्रतिबंधित, साधारण सम्मेलन में नगर परिषद ने लिया निर्णय

  सैलाना नगर परिषद ने नगर के मुख्य मार्ग पर लगने वाले जाम से निजात पाने के लिए दिन में भारी वाहनों की आवाजाही पर प्रतिबंध लगा दिया है।

Jun 1, 2025 - 20:04
 0
बड़ा फैसला ! सैलाना नगर के मुख्य मार्ग पर सुबह 10 से शाम 6 बजे तक भारी वाहन प्रतिबंधित, साधारण सम्मेलन में नगर परिषद ने लिया निर्णय
नगर परिषद के सदस्यों को संबोदित करते अध्यक्ष चेतन्य शुक्ला 'लक्की'

एसीएन टाइम्स @ सैलाना । अप नगर के मुख्य मार्ग पर सुबह 10 से शाम 6 बजे तक भारी वाहनों की आवाजाही प्रतिबंधित रहेगी। यह महत्वपूर्ण निर्णय नगर परिषद ने अध्यक्ष चेतन्य शुक्ला "लक्की" की अध्यक्षता में हुए साधारण सम्मेलन में लिया। इसके अनुसार उक्त अवधि में बस, ट्रक, डम्पर, ट्रैक्टर-ट्रॉली, पिकअप सहित अन्य बड़े वाहन महात्मा गांधी मार्ग पर (बस स्टैंड से राजवाड़ा चौक तक) नहीं चल सकेंगे। 

भारी वाहन प्रतिबंधित क्षेत्र (लाल रंग में)

सम्मेलन में अन्य विषयों पर भी चर्चा हुई। पूर्व में की गई दुकान नीलामी की दर को स्वीकृति दी गई। बची हुई दुकानों की पुनः नीलामी प्रक्रिया पर सहमति बनी। नामांतरण प्रकरण, पेंशन प्रकरण, पशु हाट बाजार की नीलामी, वार्ड क्रमांक 06 में बायपास की टंकी के पास भूमि आवंटन, दुकान नामांतरण और आउटसोर्सिंग प्रक्रिया से श्रमिक रखने की स्वीकृति भी दी गई।

ये रहे उपस्थित

बैठक में पार्षद मीरा पाटीदार, कुलदीप कुमावत, जगदीश पाटीदार, मुकेश पाटीदार, राधाबाई काग, चंद्रा पारगी, पुष्पा राठौड़, आशा कसेरा, विशाल धबाई, मंगलेश कसेरा, विधायक प्रतिनिधि राकेश गहलोत ‘शिवा’, सीएमओ मनोज कुमार शर्मा, पुलिस थाने से एसआई शिव यादव, लोक निर्माण विभाग से उपयंत्री कुलदीप सिंह और निकाय के सभी कर्मचारी मौजूद रहे।

प्रतिबंध से मिलेगी राहत

यह नगर का मुख्य मार्ग है। यहां रोजाना सैकड़ों ग्रामीण अपने वाहनों से आते-जाते हैं। भारी वाहनों के कारण आए दिन जाम की स्थिति बनती है। इससे नागरिकों और व्यापारियों को परेशानी होती है। कई बार विवाद की स्थिति भी बन जाती है। अब भारी वाहनों पर रोक से जाम की समस्या से राहत मिलेगी।

चेतन्य शुक्ला ‘लक्की’, अध्यक्ष- नगर परिषद सैलाना

Niraj Kumar Shukla 1994 से अब तक पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। इस दौरान सांध्य दैनिक 'रतलाम दर्शन' और हिंदी दैनिक 'साभार दर्शन', 'चेतना', 'नवभारत' और 'दैनिक भास्कर' सहित विभिन्न समाचार-पत्रों और पत्रिकाओं में पूर्णकालिक संवाददाता, उप-संपादक और समाचार संपादक जैसे दायित्वों का निर्वहन किया। हिंदी ब्लॉगर और स्वतंत्र लेखन के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय रहते हुए वर्तमान में समाचार पोर्टल www.acntimes.com के मुख्य संपादक के दायित्व में। वर्ष 2011 से अब तक मप्र सरकार से राज्य स्तरीय अधिमान्यता प्राप्त पत्रकार। पत्रकारिता में आने से पूर्व और बाद के कुछ वर्षों तक अध्यापन भी किया।