भाजपा मंडल अध्यक्ष नीलेश गांधी ने रतलाम विधायक चेतन्य काश्यप से निर्माण अनुमति में नजूल की NOC की अनिवार्यता समाप्त कराने की लगाई गुहार

भाजपा के सूरजमल जैन मंडल अध्यक्ष ने रतलाम विधायक को ज्ञापन सौंपा है। इसमें रतलाम नगर निगम से निर्माण हेतु अनुमति जारी करने के लिए नजूल की एनओसी की अनिवार्यता खत्म करने की गुहार लगाई है। मप्र में सिर्फ रतलाम में ही यह अऩिवार्यता है।

Apr 29, 2022 - 07:48
Apr 29, 2022 - 07:52
 0
भाजपा मंडल अध्यक्ष नीलेश गांधी ने रतलाम विधायक चेतन्य काश्यप से निर्माण अनुमति में नजूल की NOC की अनिवार्यता समाप्त कराने की लगाई गुहार
रतलाम विधायक चेतन्य काश्यप को ज्ञापन सौंपते भाजपा सूरजमल जैन मंडल के अध्यक्ष नीलेश गांधी।

सूरजमल जैन मंडल के अध्यक्ष नीलेश गांधी ने विधायक चेतन्य काश्यप को सौंपा ज्ञापन

एसीएन टाइम्स @ रतलाम । भाजपा सूरजमल जैन मंडल अध्यक्ष निलेश गांधी ने निर्माण कार्य की अनुमति के लिए लगने वाली नजूल विभाग की एनओसी की अनिवार्यता को समाप्त कराने की मांग की है। गांधी ने इसके लिए रतलाम शहर विधायक चेतन्य काश्यप को ज्ञापन सौंपा है। विधायक ने इस संबंध में प्रशासन से चर्चा करने का आश्वासन दिया है।

भाजपा जिला सह मीडिया प्रभारी अरूण त्रिपाठी ने बताया कि मंडल अध्यक्ष निलेश गांधी ने विधायक को दिए ज्ञापन में बताया है कि नगर निगम द्वारा वर्तमान में 2400 वर्ग फीट अथवा इससे अधिक भूमि पर भवन निर्माण अनुज्ञा प्राप्त करने वालों से नजूल एनओसी की मांग की जा रही है। यह पूरे मध्यप्रदेश में सिर्फ रतलाम नगर निगम ही कर रही है। प्रदेश में कई अन्य स्थान पर ऐसी व्यवस्था नहीं है। उन्होंने बताया कि कॉलोनी के विकास के पूर्व नजूल एनओसी मिलने पर ही विकास की अनुमति दी जाती है। शहरी क्षेत्र में भवन निर्माण अनुज्ञा स्वामित्व के भूखण्ड पर ही प्राप्त की जाती है। ऐसी स्थिति में नजूल एनओसी मांगना न्याय संगत ना होकर मानसिक एवं आर्थिक पीड़ा देने वाला कदम है।

150

दफ्तरों के चक्कर लगाने पड़ते हैं नागरिकों को

गांधी ने कहा कि नजूल एनओसी राजस्व विभाग में तहसीलदार एवं एसडीएम प्रदान करते हैं जिसमें आवेदकों को काफी चक्कर लगाना पड़ते हैं। नगर निगम की इस शर्त के कारण नागरिकों में शासन प्रशासन की छवि धूमिल हो रही है। काश्यप से उन्होंने तत्काल इस एनओसी की मांग समाप्त कराने का आग्रह किया। ज्ञापन देते समय मंडल महामंत्री हेमन्त राहोरी उपस्थित थे।

500
200
Niraj Kumar Shukla 1994 से अब तक पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। इस दौरान सांध्य दैनिक 'रतलाम दर्शन' और हिंदी दैनिक 'साभार दर्शन', 'चेतना', 'नवभारत' और 'दैनिक भास्कर' सहित विभिन्न समाचार-पत्रों और पत्रिकाओं में पूर्णकालिक संवाददाता, उप-संपादक और समाचार संपादक जैसे दायित्वों का निर्वहन किया। हिंदी ब्लॉगर और स्वतंत्र लेखन के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय रहते हुए वर्तमान में समाचार पोर्टल www.acntimes.com के मुख्य संपादक के दायित्व में। वर्ष 2011 से अब तक मप्र सरकार से राज्य स्तरीय अधिमान्यता प्राप्त पत्रकार। पत्रकारिता में आने से पूर्व और बाद के कुछ वर्षों तक अध्यापन भी किया।