मेगा इंडस्ट्रियल पार्क एवं 8 लेन एक्सप्रेस-वे की सौगात के लिए भाजपा मुखर्जी मंडल ने विधायक चेतन्य काश्यप का 51 किलो की फूलमाला से किया अभिनन्दन

रतलाम में भाजपा के मुखर्जी मंडल द्वारा विधायक चेतन्य काश्यप का अभिनंदन किया गया। 8 लेन एक्सप्रेस वे और मेगा इंडस्ट्रियल पार्क की सौगात के लिए विधायक के प्रति धन्यवाद ज्ञापित किया।

Sep 21, 2023 - 23:55
 0
मेगा इंडस्ट्रियल पार्क एवं 8 लेन एक्सप्रेस-वे की सौगात के लिए भाजपा मुखर्जी मंडल ने विधायक चेतन्य काश्यप का 51 किलो की फूलमाला से किया अभिनन्दन
विधायक चेतन्य काश्यप का 51 किलो की माला से अभिनंदन करते भाजपा मुखर्जी मंडल के पदाधिकारी व कार्यकर्ता।

एसीएन टाइम्स @ रतलाम । विधायक चेतन्य काश्यप के प्रयासों से रतलाम को मेगा इण्डस्ट्रियल पार्क एवं 8 लेन एक्सप्रेस-वे की सौगात मिली है। इसके लिए भाजपा के मुखर्जी मंडल के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने 51 किलो वजनी फूलमाला से काश्यप का अभिनंदन कर उन्हें धन्यवाद ज्ञापित किया।

मंडल मीडिया प्रभारी तनमय त्रिवेदी ने बताया कि अभिनंदन के दौरान महापौर प्रहलाद पटेल, निगम अध्यक्ष मनीषा शर्मा, जिला मंत्री नेहा मेहर, मंडल महामंत्री धर्मेन्द्रसिंह देवड़ा, अनीता कटारा, नन्दकिशोर तोषावड़ा, एमआईसी सदस्य भगतसिंह भदौरिया, निशा पवन सोमानी, कला एवं विज्ञान महाविद्यालय की जन भागीदारी समिति अध्यक्ष विनोद करमचंदानी, मंडल पदाधिकारी विवेक शर्मा, प्रकाश बंसीवाल, जयश्री राठौर, धीरज प्रजापत, अभिषेक शर्मा, युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष राहुल रांका, चेतन टांक, संतोष बैरागी, सारिका दीक्षित, सोनू नेका, निर्मल मालवीय, शुभम टांक, दुर्गा पांचाल, मीना टांक, देवशंकर पांडेय, राजश्री राठौर, संजय पांडेय, राजेश पांचाल सहित मंडल, मोर्चा एवं प्रकोष्ठ पदाधिकारी एवं कार्यकर्तागण उपस्थित रहे।

Niraj Kumar Shukla 1994 से अब तक पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। इस दौरान सांध्य दैनिक 'रतलाम दर्शन' और हिंदी दैनिक 'साभार दर्शन', 'चेतना', 'नवभारत' और 'दैनिक भास्कर' सहित विभिन्न समाचार-पत्रों और पत्रिकाओं में पूर्णकालिक संवाददाता, उप-संपादक और समाचार संपादक जैसे दायित्वों का निर्वहन किया। हिंदी ब्लॉगर और स्वतंत्र लेखन के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय रहते हुए वर्तमान में समाचार पोर्टल www.acntimes.com के मुख्य संपादक के दायित्व में। वर्ष 2011 से अब तक मप्र सरकार से राज्य स्तरीय अधिमान्यता प्राप्त पत्रकार। पत्रकारिता में आने से पूर्व और बाद के कुछ वर्षों तक अध्यापन भी किया।