बूथ जीता - सब जीता : कोरोना टीकाकरण अभियान से प्रत्येक व्यक्ति लाभार्थी है, सम्पर्क करें और भाजपा के पक्ष में मतदान का आह्वान करें- भगवानदास सबनानी

भाजपा के प्रदेश महामंत्री भगवानदास सबनानी ने यहां पदाधिकारियों की बैठक ली। इस दौरान उन्होंने भाजपा के बूथ जीता - सब जीता अभियान की जानकारी देते हुए पार्टी को विजय दिलाने का आह्वान किया।

Jul 7, 2022 - 23:00
Jul 9, 2022 - 13:01
 0
बूथ जीता - सब जीता : कोरोना टीकाकरण अभियान से प्रत्येक व्यक्ति लाभार्थी है, सम्पर्क करें और भाजपा के पक्ष में मतदान का आह्वान करें- भगवानदास सबनानी
संबोधित करते हुए भाजपा प्रदेश महामंत्री भगवानदास सबनानी।

एसीएन टाइम्स @ रतलाम । चुनाव में आखरी फैसला बूथ पर होता है, इसलिए भाजपा कार्यकर्ता बूथ जीता-चुनाव जीता के लक्ष्य को पूर्ण करने के उद्देश्य से कार्य करें। कोरोना टीकाकरण अभियान से प्रत्येक व्यक्ति लाभार्थी है, उससे सम्पर्क करें उसे शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देकर भाजपा के पक्ष में मतदान का आह्वान करें। केन्द्र और राज्य की डबल इंजिन की सरकार ने जैसे विकास की गंगा बहाई है, वैसे ही नगरीय निकायों में भाजपा की सरकार बनी तो इसे गति मिल जाएगी।

यह बात भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश महामंत्री भगवानदास सबनानी ने कही। नगरीय निकाय चुनाव को लेकर आयोजित बैठक में सबनानी ने पार्टी द्वारा निर्धारित विभिन्न कार्यक्रमों की जानकारी ली और कार्यकर्ताओं से कहा कि केन्द्र और राज्य सरकार के माध्यम से संचालित योजनाओं के मध्यप्रदेश में 1 करोड़ से अधिक लाभार्थी हैं। भाजपा सरकार ने जो कार्य किए हैं वे लोगों को बताएं और पार्टी के पक्ष में मतदान करने के लिए प्रेरित करें। रतलाम सहित प्रदेश की पांच नगर निगमों को प्रचार के लिए 7 दिन का अतिरिक्त समय मिला है। भाजपा कार्यकर्ता इसका पूरा लाभ उठाएं।

इन्होंने भी किया संबोधित

सबनानी को नगर निगम प्रभारी अशोक यादव ने चुनाव प्रचार के दौरान हुए विभिन्न कार्यों से अवगत कराया। सबनानी को अनिल पोरवाल, अनीता पाहुजा, कन्हैयालाल चौधरी, विपिन पोरवाल, तन्मय त्रिवेदी, जय तलेरा, लकी अरोरा ने भाजपा द्वारा किए गए कार्यों की जानकारी दी। इस दौरान जिला महामंत्री, जिला उपाध्यक्ष, युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष के अलावा भाजपा जिला मंत्री सोना शर्मा व शुभम् गुर्जर उपस्थित थे। संचालन जिला मीडिया प्रभारी अरुण त्रिपाठी ने किया।

Niraj Kumar Shukla 1994 से अब तक पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। इस दौरान सांध्य दैनिक 'रतलाम दर्शन' और हिंदी दैनिक 'साभार दर्शन', 'चेतना', 'नवभारत' और 'दैनिक भास्कर' सहित विभिन्न समाचार-पत्रों और पत्रिकाओं में पूर्णकालिक संवाददाता, उप-संपादक और समाचार संपादक जैसे दायित्वों का निर्वहन किया। हिंदी ब्लॉगर और स्वतंत्र लेखन के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय रहते हुए वर्तमान में समाचार पोर्टल www.acntimes.com के मुख्य संपादक के दायित्व में। वर्ष 2011 से अब तक मप्र सरकार से राज्य स्तरीय अधिमान्यता प्राप्त पत्रकार। पत्रकारिता में आने से पूर्व और बाद के कुछ वर्षों तक अध्यापन भी किया।