जिले में भाजपा के विधानसभा कार्यकर्ता सम्मेलन 5 अगस्त को, राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय करेंगे संबोधित

भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय शनिवार को रतलाम आ रहे हैं। वे सैलाना और रतलाम ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र में पार्टी के कार्यकर्ता सम्मेलन में शामिल होंगे।

Aug 4, 2023 - 21:24
Aug 4, 2023 - 21:25
 0
जिले में भाजपा के विधानसभा कार्यकर्ता सम्मेलन 5 अगस्त को, राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय करेंगे संबोधित
कैलाश विजयवर्गीय, राष्ट्रीय महासचिव- भाजपा।

एसीएन टाइम्स @ रतलाम । भारतीय जनता पार्टी द्वारा 5 अगस्त को रतलाम जिले के सैलाना एवं रतलाम ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र में कार्यकर्ता सम्मेलन आयोजित किए जाएंगे। इन्हें भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय संबोधित करेंगे। सम्मेलन में भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष एवं संभाग प्रभारी आलोक शर्मा, जिला प्रभारी प्रदीप पांण्डेय सहित स्थानीय पदाधिकारी मौजूद रहेंगे।

भाजपा जिला मीडिया प्रभारी अरुण त्रिपाठी ने बताया कि सैलाना विधानसभा क्षेत्र का कार्यकर्ता सम्मेलन कृषि उपज मंडी समिति परिसर में होगा। इसमें शामिल होने के लिए विजयवर्गीय सुबह 11 बजे सैलाना पहुंचेंगे। इसके बाद वे दोपहर 01:30 बजे रतलाम ग्रामीण विधानसभा के कार्यकर्ता सम्मेलन में शामिल होने बांगरोद पहुंचेंगे। यहां धाकड़ धर्मशाला में सम्मेलन होगा। सम्मेलन में जिला महामंत्री, पूर्व एवं वर्तमान विधायक सहित मंडल पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित रहेंगे। भाजपा ने कार्यकर्ताओं से अधिक से अधिक की संख्या में शामिल होने का आह्वान किया है।

Niraj Kumar Shukla 1994 से अब तक पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। इस दौरान सांध्य दैनिक 'रतलाम दर्शन' और हिंदी दैनिक 'साभार दर्शन', 'चेतना', 'नवभारत' और 'दैनिक भास्कर' सहित विभिन्न समाचार-पत्रों और पत्रिकाओं में पूर्णकालिक संवाददाता, उप-संपादक और समाचार संपादक जैसे दायित्वों का निर्वहन किया। हिंदी ब्लॉगर और स्वतंत्र लेखन के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय रहते हुए वर्तमान में समाचार पोर्टल www.acntimes.com के मुख्य संपादक के दायित्व में। वर्ष 2011 से अब तक मप्र सरकार से राज्य स्तरीय अधिमान्यता प्राप्त पत्रकार। पत्रकारिता में आने से पूर्व और बाद के कुछ वर्षों तक अध्यापन भी किया।