रतलाम में नायब तहसीलदारों के कार्यक्षेत्र में फेरबदल, कलेक्टर ने जारी किया नया कार्यविभाजन
रतलाम जिले में नायब तहसीलदारों के कार्यक्षेत्र में आंशिक फेरबदल किया गया है। कलेक्टर ने चार अधिकारियों को नवीन जिम्मेदारियां सौंपी हैं।
पदोन्नति के बाद प्रशासनिक सुविधा की दृष्टि से आंशिक संशोधन; रतलाम शहर, ग्रामीण, जावरा और सैलाना में नई जिम्मेदारियां
एसीएन टाइम्स @ रतलाम । जिले में नायब तहसीलदार के पद पर पदोन्नति के बाद कलेक्टर अजय कटेसरिया ने प्रशासनिक कार्यसुविधा की दृष्टि से नायब तहसीलदारों के कार्यविभाजन में आंशिक संशोधन किया है। कलेक्टर द्वारा 1 सितंबर 2026 को जारी आदेश के अनुसार चार नायब तहसीलदारों को उनके नवीन कार्यक्षेत्र सौंपे गए हैं। यह आदेश तत्काल प्रभाव से लागू कर दिया गया है।
जारी आदेश के अनुसार रामचंद्र पांडेय को रतलाम (शहर) के पश्चिमी भाग का कार्य सौंपा गया है। वहीं सुदेश कृष्णामे को जावरा तहसील के बड़ावदा टप्पा की जिम्मेदारी दी गई है। इसी क्रम में श्रद्धा त्रिवेदी को रतलाम (ग्रामीण) तहसील के मुंदड़ी टप्पा और करमचंद्र डोडियार को सैलाना तहसील के शिवगढ़ टप्पे का जिम्मा दिया गया है।
कलेक्टर कार्यालय द्वारा जारी आदेश में स्पष्ट किया गया है कि यह संशोधन पूर्व में 14 जुलाई 2026 को जारी कार्यालयीन आदेश में आंशिक संशोधन के रूप में किया गया है। प्रशासनिक कार्यसुविधा को ध्यान में रखते हुए किए गए इस कार्यविभाजन के बाद संबंधित अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से नवीन दायित्वों का निर्वहन करना होगा।
ये भी पढ़ें
2बड़ा मुद्दा ! DJ की तेज आवाज से पार्षद नासिर कुरैशी की मौत के बाद उठे सवाल, पर्यावरणविद् डॉ. खुशालसिंह पुरोहित ने कलेक्टर से की सख्त कार्रवाई की मांग
3ये कैसी स्वेच्छाचारिता ! सीएम हेल्पलाइन व विभागीय समीक्षा बैठक में नहीं पहुंचे आबकारी, खेल और पेंशन अधिकारी, कलेक्टर बोले- तीनों को नोटिस जारी करो
4बड़ी खबर ! नोटरी अब नहीं करा सकेंगे शादी और तलाक की डीड, मध्यप्रदेश राज्य अधिवक्ता परिषद ने जारी किया निर्देश





