डॉ. त्रिभुवन कुमार तिवारी की स्मृति में रक्तदान शिविर 5 फरवरी को, 150 यूनिट रक्तदान कराने का है लक्ष्य

रतलाम में 5 फरवरी को रक्तदान शिविर आयोजित किया जाएगा। इमसें 150 यूनिट रक्तदान का लक्ष्य रखा गया है।

Jan 28, 2023 - 16:06
 0
डॉ. त्रिभुवन कुमार तिवारी की स्मृति में रक्तदान शिविर 5 फरवरी को, 150 यूनिट रक्तदान कराने का है लक्ष्य
रक्तदान शिविर 5 फरवरी को।

एसीएन टाइम्स @ रतलाम । मैत्री से संगठन और संगठन से सेवा के ध्येय वाक्य को सार्थक बनाते हुए जैन श्वेतांबर सोशल ग्रुप रॉयल द्वारा 5 फरवरी को रक्तदान शिविर का आयोजन किया जाएगा। डॉ. त्रिभुवन कुमार तिवारी की स्मृति में शिविर सेवा क्लिनिक एवम त्रिभुवन परमश केंद्र, बीएसएनएल ऑफिस के पास कस्तूरबा नगर रतलाम पर आयोजित होगा।

शिविर सुबह 10 से दोपहर 1 बजे तक मानव सेवा समिति और सिविल हॉस्पिटल के ब्लड बैंक की टीम के सहयोग से लगेगा। आयोजक पद्मश्री डॉ. लीला जोशी एवम डॉ. गायत्री तिवारी ने बताया कैंप में 150 यूनिट रक्तदान कराने का लक्ष्य है। इसमें जैन श्वेतांबर सोशल ग्रुप रॉयल रतलाम की सहभागिता रहेगी।

ये संस्थाएं भी कर रही सहयोग

शिविर का प्रबंधन हर्षवर्धन मूणत द्वारा किया जा रहा है। इसमें पतंजलि युवा भारत निःशुल्क योग फिटनेस क्लब रतलाम, पतंजलि योग पीठ, बड़ावदा सेवा समिति, रतलाम नवयुवक मंडल, हेल्पिंग हैंड्स ग्रुप, महाकाल ग्रुप भी सहयोग कर रहा है।

Niraj Kumar Shukla 1994 से अब तक पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। इस दौरान सांध्य दैनिक 'रतलाम दर्शन' और हिंदी दैनिक 'साभार दर्शन', 'चेतना', 'नवभारत' और 'दैनिक भास्कर' सहित विभिन्न समाचार-पत्रों और पत्रिकाओं में पूर्णकालिक संवाददाता, उप-संपादक और समाचार संपादक जैसे दायित्वों का निर्वहन किया। हिंदी ब्लॉगर और स्वतंत्र लेखन के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय रहते हुए वर्तमान में समाचार पोर्टल www.acntimes.com के मुख्य संपादक के दायित्व में। वर्ष 2011 से अब तक मप्र सरकार से राज्य स्तरीय अधिमान्यता प्राप्त पत्रकार। पत्रकारिता में आने से पूर्व और बाद के कुछ वर्षों तक अध्यापन भी किया।